Betul News : रंग लाए पुलिस समाजसेवियों के सांझा प्रयास "NewsViews360"
209 views · Published 17 September 2018 · 1:06 · Indexed 25 October 2026
Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation
बैतूल। आठ दिन पहले पति से नाराज होकर बिना किसी को बताए घर छोडक़र भुसावल से बैतूल आने वाली मुकबधिर महिला भाग्यश्री की आखिर घर वापसी हो गई। बैतूल प्रवास पर आए एडीजी अखितो सेमा, आईजी केसी जैन एवं एसपी डीआर तेनीवार ने भी मुकबधिर पति-पत्नी को बिना आपसी विवाद किए और एक बार फिर नई जिदंगी की साथ-साथ शुरुआत करने के लिए कहा। यह महिला समाजसेवी एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश आहूजा के प्रयासों से पति और पत्नी में सुलह हुई। एसपी को दी श्री आहूजा के नेतृत्व में दी गई शिकायत के बाद बैतूल पुलिस ने भुसावल पुलिस से स पर्क किया। आज भुसावल से हेड कांस्टेबल मिलिंद कन्क महिला के पति कमलाकर पंवार, बेटी सारिका, बेटे चेतन और देवर ज्ञानेश्वर पंवार सहित कमलाकर के दोस्तों के साथ बैतूल पहुंचे। एडीजी, आईजी एवं एसपी की मौजूदगी में दोनों की सुलह होने के बाद परिवार को वापस भुसावल के लिए रवाना किया गया। यह है घटनाक्रम भुसावल निवासी मुक बधिर भाग्यश्री अपने दो बच्चों को छोडक़र 7 सितंबर को शाम 7 बजे बैतूल पहुंच गई थी। यहां सतपुड़ा ताप्ती बधिर संघ के सदस्यों से वह पूर्व से परिचित थी। भाग्यश्री का कहना है कि उसे पति द्वारा अक्सर शारीरिक प्रताडऩा दी जाती है। जिसकी वजह से वह उसके साथ नहंीं रहना चाहती, परिवार द्वारा भी दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता है। बैतूल निवासी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं समाजसेवी राजेश आहूजा को जब उनके शोरुम में कार्य करने वाले एक मुकबधिर कर्मचारी एवं सतपुड़ा ताप्ती बधिर संघ के सदस्य जानकारी मिली तो वे उस महिला को सुरक्षित परिवार से मिलवाने की कोशिश में जुट गए है। मुकबधिर संघ एवं श्री आहूजा के साथ भाग्यश्री ने 11 सितंबर को एस पी डीआर तेनीवार को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की। इधर शिकायत मिलने के बाद बैतूल पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए भुसावल पुलिस से स पर्क किया। इस बीच महिला संघ से जुड़े सदस्यों के घर में निवास करती रही। श्री आहूजा ने बताया कि भाग्यश्री के बैतूल में होने की सूचना मिलने बाद भुसावल से हेड कास्टेबल मिलिंद कंक के साथ कमलाकर पंवार, अपने भाई एवं दोनों बच्चों के साथ शनिवार सुबह बैतूल पहुंचे जिसके बाद दोपहर तक उनकी काउंसलिंग की गई। आखिर में पूरे विवाद का सुखद अंत हुआ और भाग्यश्री कमलाकर के साथ भुसावल जाने के लिए तैयार हो गई। इस दौरान समाजसेवी एवं पत्रकार गौरी बालापुरे ने भी महिला को करीब एक घंटे तक समझाईश दी। शाम 4 बजे पूरा परिवार भुसावल के लिए रवाना हुआ। गौरतलब है कि कमलाकर पंवार ने भी पत्नी की गुमशुदगी भुसावल थाने में दर्ज कराई थी। महिला का विवाह हिन्दू रीति रिवाज से 10 जुलाई 2011 को हुआ है। मासूमों से प्रभावित होकर एसपी ने दिए कपड़े खरीदने के लिए पैसे सर्किट हाऊस में जब 4 वर्ष के चेतन, एवं सात वर्ष की सारिका को एसपी डीआर तेनीवार ने देखा और उनसे बातचीत की तो दोनों बच्चों की अटखेलियां देख वे प्रभावित हो गए और दोनों बच्चों को उन्होंने 500-500 रुपए भेंट देकर उनकी मां भाग्यश्री से कहा कि बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदवा देना। एसपी ने कहा भाग्यश्री से यह भी कहा कि उसे यदि किसी भी तरह से परिवार में प्रताडि़त किया जाता है तो वह पुलिस से सीधे स पर्क करें। किसी भी तरह का आत्मघाती कदम न उठाए और अपने दोनों बच्चों को बेहतर परवरिश दे। ईशारों में पूरे परिवार को समझाईश देकर विवाद को सुलझाने के सांझा प्रयास आखिर रंग लाए। मुकबधिरों की आवाज है आहूजा समाजसेवी राजेश आहूजा ने 24 जून 2018 को एक मुकबधिर युवती का धूमधाम से विवाह रचाया। उनके द्वारा विवाह के उपरांत नवद पत्ति के लिए नवद पत्ति आशीर्वाद समारोह आयोजित किया था। जिन्हें आशीर्वाद देने पूरा बैतूल उमड़ पड़ा था। श्री आहूजा सतपुड़ा मुक बधिर संघ के सदस्यों एवं अन्य मुकबधिरों के अधिकारों की लगतार लड़ाई लड़ रहे है। श्री आहूजा के कार्यों की सर्किट हाऊस में शनिवार को आईजी केसी जैन एवं एसपी डीआर तेनीवार ने भी मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
More from this channel
-
2:09
मेक्डोनाल्ड और CPRL के बीच साझेदारी होगी ख़त्म
-
5:08
बाबा राम रहीम के बारेमे चौका देने वाले तथ्य...
-
3:06
अजय सिंह है spicejet के चेयरपर्सन....
-
3:54
ईमानदारी और अनुशासन के पर्याय है मुंबई के डब्बावाला "NewsViews360"
-
3:14
क्या पर्दे का जादू राजनीती में दिखा पाएंगे कमल हसन?
-
2:08
Newton towards Oscar. know here what is special "NEWSVIEWS360"
-
6:07
RTI Right to information act - सूचना का अधिकार "NEWSVIEWS360"
-
2:58
7 साल के बच्चे ने उड़ाया विमान, बना दुनिया का सबसे कम उम्र का पायलट