क्या बीजेपी गुजरात में तोड़ पाएगी रिकॉर्ड, ये है मुश्किलें
958 views · Published 10 November 2017 · 2:40 · Indexed 29 October 2026
Channel: SwenToday · 2017 · News & Politics
क्या बीजेपी गुजरात में 2014 का प्रदर्शन दोहरा पाएगी. ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात में 150 प्लस के टारगेट के साथ चल रहे है, 2012 के चुनाव में बीजेपी को 42 प्रतिशत वोट मिला था , 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने गुजरात की 26 की 26 सीटें जीती थी. गुजरात में 182 विधानसभा की सीटें , बहुमत के लिए 92 सीटों की जरूरत है. 1985 में एक बार कांग्रेस ने जरूर 149 सीटें जीती थी. लेकिन बीजेपी ये करिश्मा अपने नाम कर पाएगी इस बात को लेकर कई सवाल है, बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत मोदी है जिसका जादू गुजरातियों के सिर चढ़कर बोलता है, बीजेपी इस बात को भी हवा दे रही है कि अगर कांग्रेस जीती तो अहमद पटेल सीएम होंगे, बीजेपी के पास अमित शाह जैसा रणनीति कार भी है जिन्होंने यूपी में 300 प्लस के नारे को सफल कर दिखाया है, बीस साल से सत्ता में बीजेपी को एंटी इनकमबेंसी का सामना भी करना पड़ रहा है, सामाजिक ताना बाना भी बीजेपी के लिए मुश्किलें बन सकता है,, दलितों के साथ के मारपीट की घटना, ओबीसी और पटेलों में आरक्षण के मुद्दे पर उभरा सामाजिक नेतृत्व भी हार्दिक जिग्नेश और अल्पेश कांग्रेस के साथ खड़ा है, इसके अलावा नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे भी बीजेपी को गुजरात में व्यापारियों की खासी नाराजगी का सामना करना पड़ा था,
More from this channel
-
0:10
Beware of over Loaded Heavy Vehicle - Keep Distance
-
0:15
Kalka Mandir Crowd on Navratri in Delhi
-
0:09
Delhi Police to set up checkpoints at kalkaji Mandir
-
0:12
Inner Circle At Temple
-
0:11
Navratri is the main festival that is celebrated at this temple
-
0:09
Mahakaleshwar Shiv Temple is situated
-
0:16
Internal Decoration of Mataji Temple
-
0:20
Great Shiv Ling is in Temple