बीजेपी ने ईवीएम से फिर की छेड़छाड़

75 views · Published 2 December 2017 · 1:49 · Indexed 28 October 2026

Channel: SwenToday · 2017 · News & Politics

Watch on YouTube

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहरा दिया हे ,
अधिकतम निगमों पर बीजेपी के प्रत्याशी ने कब्ज़ा जमा लिया हे , वही दूसरी और पर बहुजन समाज पार्टी ने बाकि दलों के मुक़ाबले अच्छा प्रदर्शन किया हे , बसपा अपनी इस चुनाव में साख बचाने में जरूर सफल रही. पार्टी के प्रदर्शन पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि हम समाज के दलित और मुस्लिम तबके को साथ लाना चाहते थे तभी इस चुनाव में हमने पार्टी सिंबल के साथ लड़ने का फैसला किया. मायावती ने कहा की दलित समुदाय के आलावा मुस्लिम और पिछड़े का भी समर्थन हे , तभी पार्टी ने जीत हासिल की हे , और ये पार्टी के लिए अच्छे संकेत हे , साथ ही बीजेपी पर हमला साधते हुए कहा की बीजेपी की ओर से चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद भी बीएसपी नंबर दो पर रही. मायावती ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ईवीएस से छेड़छाड़ की थी. और अगर इस बार बीजेपी EVM से छेड़छाड़ नहीं करती तो हमारे और भी मेयर जीतते और सीटें भी ज्यादा मिलती. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर बीजेपी ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराती है तो किसी भी हाल में सत्ता नहीं हासिल कर सकती.
मायावती ने अपनी इस जीत के बाद बीजेपी के खिलाफ अपनी नीतियां और भी मजबूत कर ली हे।

More from this channel