SC में अभी भी अटका पड़ा है SC-ST एक्ट का मुद्दा, जल्द अध्यादेश आने की उम्मीद कम || National Voice

58 views · Published 30 May 2018 · 7:50 · Indexed 8 November 2026

Channel: National Voice · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

SC-ST एक्ट पर सरकार जल्द अध्यादेश नहीं लाएगी... केंद्र इस मामले पर पहले कोर्ट के कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेगी... SC ST एक्ट पर सरकार की पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है...  और इस पर सुनवाई जारी है...  कहा जा रहा है कि सरकार पुनर्विचार याचिका पर फैसला आने के बाद उपचारात्मक याचिका का विकल्प अपनाएगी... आपको बता दें कि आमतौर पर 99 फीसदी पुनर्विचार याचिकाओं में कोई बदलाव नहीं होता है... क्योंकि इसकी सुनवाई वही बेंच करती है.... जिसने इस पर फैसला दिया होता है... इस मामले में कोर्ट का जो रुख है... उससे भी सरकार को ज्यादा उम्मीद नहीं है...  जबकि उपचारात्मक याचिका पांच जजों की पीठ सुनेगी... जिसमें फैसला देने वाली पीठ के जज भी होंगे... हालांकि फैसला देने वाले एक जज जस्टिस एके गोयल 6 जुलाई को रिटायर हो जाएंगे... सूत्रों के मुताबिक अध्यादेश सरकार का आखिरी विकल्प है...  जिसका प्रयोग इन उपायों के बाद ही किया जाएगा...  इतना ही नहीं सरकार मानूसन सत्र में संशोधन विधेयक भी ला सकती है...उम्मीद जताई जा रही है कि संसद में इसका कोई राजनैतिक विरोध भी नहीं होगा...  


About Channel

The National Voice, Hindi language channel aims to cut through the chaos and offers news to the upwardly mobile Indian middle class in an interesting, engaging and interactive manner without any exaggeration or shrillness attached to it. The language is simple yet subtle. We are in the business of communication and we believe all communication should be direct.
-----------------------------------
Subscribe National Voice: https://www.youtube.com/nationalvoice 

You can also visit us at: 
http://nationalvoice.in/default.aspx 

Like us on Facebook:
https://www.facebook.com/NationalVoice.in/

Follow us on Twitter: 
https://twitter.com/@_NationalVoice

More from this channel