Special Footage of Slum Area: विकास को तरसती दिल्ली

58 views · Published 24 June 2014 · 3:40 · Indexed 22 September 2026

Channel: NEXT9NEWS हर खबर आप तक · 2014 · People & Blogs

Watch on YouTube

देश की राजधानी दिल्ली। जहां से पूरे देश का शासन संभाला जाता है। लेकिन दुख की बात यह है कि इसी दिल्ली के तमाम इलाके आज भी विकास की धारा से कोसो दूर हैं। इन क्षेत्रों में न तो लोगों के पास सुविधाएं हैं और न ही इनके मिलने की कोई उम्मीद है।
वैसे तो दिल्ली में दुनिया के बेहतरीन अस्पताल हैं लेकिन यहां के आम लोगों को किस तरह से दुश्वारी का सामना करना पड़ता है आईये सुनते हैं उन्हीं की जुबानी
हालातों से लड़ने की यह कहानी यहीं रूकती, क्योंकि दो वक्त की रोटी जुटाने का संकट भी इन लोगों के सामने खड़ा है। रही-सही कसर राशन माफिया पूरी कर देते हैं। जो न तो समय पर अनाज देते हैं और देते भी हैं तो सिर्फ नाममात्र का। अब ऐसे में शासन औऱ प्रशासन दोनों कठघरे में खड़े होते हैं क्योंकि गरीब लोग अपने हक़ से भी महरूम रह जाते हैं।
यह तो सिर्फ एक स्लम इलाके का दर्द है जिसे हमने सरकार के साथ ही आप सब को दिखाने की कोशिश की है। अब अहम बात यह है कि अच्छे दिन लाने का दावा करने वाली सरकार लोगों की इन समस्याओं का समाधान कर पाएगी।
एडविन अमन

More from this channel