RJS स्टार फैमिली अवार्ड 2018 होगा जय हिंद जय भारत- 2 का प्रमुख आकर्षण

276 views · Published 2 July 2018 · 2:53 · Indexed 10 November 2026

Channel: Daily Diary News · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

समाज और सरकार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सकारात्मक सोच के साथ मनोबल बढ़ाने की श्रृंखला में *आर जे एस स्टार फैमिली अवार्ड 2018 एक मील का पत्थर साबित होगा*। इस कार्यक्रम का आयोजन 72वें स्वाधीनता उत्सव के उपलक्ष में *राम जानकी संस्थान (आरजेएस) नई दिल्ली और टीजेएपीएस केबीएसके , हुगली पश्चिम बंगाल के सहयोग से रविवार 12 अगस्त को नई दिल्ली में* किया जाएगा।
 _*आरजेएस आॅब्जर्वर श्री दीप माथुर* ने बताया कि फैमिली अवार्ड्स की परिकल्पना दरअसल पिछले आरजेएस जय हिंद जय भारत-1 में की गई थी और दिल्ली के नौ पत्रकारों की युगल जोड़ियों को यह सम्मान दिया गया था। इस साल इसे भव्य पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है।_
 _लंबे समय तक आरजेएस परिवार से जुड़े और RJS कार्यक्रमों में भाग लेने वालों को आरजेएस स्टार फैमिली अवॉर्ड्स 2018 प्रदान किया जाएगा। *इनमें शामिल आरजेएस परिवार* हैं:-_ *_योगी कवि श्री प्रेम भाटिया- श्रीमती कमल भाटिया,_*
 *_चार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ ए के झिंगन - श्रीमती कमलेश झिंगन, शिक्षाविद श्री अशोक ठाकुर - श्रीमती इंदू सिंह, शिक्षाविद् विनोद बंसल - श्रीमती मंजू बंसल,_*
 *_समाज सेवी श्री अशोक गोयल- श्रीमती सविता गोयल, समाजसेवी श्री अंदालिब सब्जवारी - श्रीमती तन्सिम सब्जवारी, समाज सेवी श्री नरेश कौशिक - श्रीमती योगेश बाला, योगाचार्य रमेश कुमार- श्रीमती सुचित्रा यादव आदि।_*
_आरजेएस सकारात्मक पत्रकारिता सकारात्मक भारत अभियान में उत्प्रेरक की भूमिका निभाने वाले पत्रकार और संपादक परिवार को आरजेएस स्टार पत्रकार फैमिली अवॉर्ड्स 2018 प्रदान किए जाएंगे। इनमें शामिल हैं *WhatsApp गुरु व वरिष्ठ पत्रकार श्री नरेंद्र भंडारी-श्रीमती अनु भंडारी, सांध्य वीर अर्जुन के समाचार संपादक श्री विजय शर्मा - श्रीमती इंदु शर्मा , गांधी मार्ग के प्रबंध संपादक श्री मनोज झा - श्रीमती वंदना झा, मेट्रो न्यूज़ के संपादक श्री उमेश सिंगला-श्रीमती मीना सिंगला, डे नाईट टीवी के संपादक श्री दीनदयाल-श्रीमती रेशम दयाल, डेली डायरी न्यूज़ की श्रीमती याशिका मित्तल - श्री गौरांग गर्ग आदि।*‌

More from this channel