APN Debate show " मुद्दा " as of 16/02/2018

56 views · Published 16 February 2018 · 54:08 · Indexed 20 November 2026

Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

राजनीती में अपराधीकरण और काला धन पर रोक लगने के मकसद से सुप्रीम कोर्ट ने आज एक अहम फैसला दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि अब किसी भी चुनाव से पहले उम्मीदवार को अपना, अपनी पत्नी या पति, और आश्रितों के आय और संपत्ति का स्रोत भी बताना होगा। इससे पहले उम्मीदवारों को सिर्फ अपनी आय और संपत्ति का ब्यौरा देना होता था। इससे पहले सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव के लिए नामांकन भरते समय हलफनामें में उम्मीदवार द्वारा आय का स्रोत बताने की मांग पर  केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। कोर्ट ने ये नोटिस गैर सरकारी संगठन लोक प्रहरी की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद जारी किया था 

एक एनजीओ लोक प्रहरी की याचीका पर आदेश देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साफ़ किया कि चुनाव लड़े रहे हर उम्मीदवार को अपनी संपत्ति और आय का स्रोत बताना ही होगा। साथ ही उम्मीदवार की पत्नी या पति और आश्रितों की आय और संपत्ति के स्रोत का भी ब्यौरा देना होगा। ये सारा ब्यौरा उम्मीदवार को एक हलफनामे के ज़रिये चुनाव का आवेदन देते समय चुनाव आयोग में जमा करना होगा। इससे उम्मीदवार के बारे में पूरी जानकारी मतदाता तक पहुंचेगी। इसका फायदा ये होगा की काले धन या भ्रस्टाचार की पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे या कम से कम ऐसे लोगों के चुनाव लड़ने पर लगाम लगायी जा सकेगी। 
एनजीओ 'लोक प्रहरी' की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि उम्मीदवार हलफनामे में अपनी और परिवार की जो संपत्ति बताते हैं वो चुनाव जीतने के कुछ समय बाद अक्सर काफी बढ़ जाती है। इसलिए चुनावी हलफनामे में उम्मीदवार को ये भी बताना चाहिए कि उसकी और परिवार की संपत्ति और आमदनी का स्रोत क्या है। लोगों को ये जानने का हक है कि नेता की आमदनी का स्रोत कानूनी है या नहीं। याचिका में कहा गया कि 113 सांसद ऐसे हैं जिन्होंने स्वयं को समाजसेवी या गृहणीं घोषित कर रखा है जिनके पास आय का कोई ठीक जरिया नहीं है जबकि उनकी संपत्ति कई गुना बढ़ चुकी है।
इससे पहले 2016 में चुनाव आयोग ने सरकार को ऐसी ही सिफारिश भेजी थी। अप्रैल 2017 में केंद्र सरकार ने इस सिफारिश को आंशिक रूप में सहमति दी थी। केंद्र ने सिर्फ उम्मीदवार और उसके पति या पत्नी की आय और संपत्ति के स्रोत बताने की सहमति दी थी। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने साफ़ कर दिया है कि उम्मीदवारों को अपने आश्रितों की संपत्ति का भी ब्यौरा देना होगा। 

Watch our special program ‘Mudda’ at 2 PM and 10.30 PM, only on APN News 
Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542, AIRTEL-328, DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320).

Subscribe to APN! https://www.youtube.com/channel/UCe3SGLXfMSyYlLvnaID_hJA


Do share your comments/opinions here or on -
Twitter.com/APNNewsIndia
Facebook.com/APNNewsIndia
Website: http://www.apnlive.com/

More from this channel