APN Special Show || सोच बदलो, समाज बदलेगा !
109 views · Published 13 April 2018 · 18:04 · Indexed 6 November 2026
Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची आसिफा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले ने देश को झकझोर दिया है ... इस बहशी हरकत ने एक बार फिर से निर्भया कांड की याद ताजा कर दी है...एक आठ साल की मासूम को एक हफ्ते तक बंधक बना कर उसके साथ गैंग रेप किया गया और फिर बेरहमी से हत्या कर दी गई... पूरे घटनाक्रम को सोच कर ही शरीर सिहर उठता है... वहशियों ने ना सिर्फ मासूम के जिस्म से नोचा बल्कि उसकी आत्मा को भी तार-तार कर दिया... वहशियों ने क्रूरता की हद पार करते हुए एक मंदिर में बच्ची की अस्मिता लूटी... जिस मंदिर में भगवान रहते है उसी मंदिर में हैवानों ने ऐसा खेल खेला कि मानवता शर्मासार हो गई... निश्चित रूप से उस अबोध की चीखों को सुनकर मानवता के साथ-साथ मंदिर में मौजूद भगवान का सिर भी अपने द्वारा बनाये इंसानों की इस क्रूरता को देखकर शर्म से झुक गया होगा... इस हैवानियत में मंदिर का पुजारी भी शामिल था और आरोप है कि पूरी साजिश भी उसी ने रची थी... मासूम की अस्मिता से खिलवाड़ करने में कही ना कही हमारा पूरा समाज जिम्मेदार है... जिस पुलिस पर बलात्कारियों के पकड़ने की जिम्मेदारी थी वहीं आरोपियों के साथ मिलकर सबूत मिटाने में जुटा रहा... जिन वकीलों पर मासूम को इंसाफ दिलाने के लिए अदालत में लड़ाई लड़नी थी वो ही आरोपियों के बचाव में सड़कों पर गए. Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542,DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320). Subscribe to APN! https://www.youtube.com/apnnewsindia Do share your comments/opinions here or on - http://twitter.com/APNNewsIndia http://facebook.com/APNNewsIndia Website: http://www.apnlive.com/