PM Shri Narendra Modi's Press Statement with Nepal's PM Shri K.P. Sharma Oli in Nepal

295 views · Published 15 May 2018 · 32:21 · Indexed 16 November 2026

Channel: Ministry of Information & Broadcasting · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

PM Shri Narendra Modi's Press Statement with Nepal's PM Shri K.P. Sharma Oli in Nepal
Press Statement by Prime Minister during his visit to Nepal (May 11, 2018)


Your Excellency, राइट ऑनरेबल प्रधानमंत्री 

श्री K. P. Sharma 

ओली जी, 

विशिष्ट अतिथिगण, 

उपस्थित media के साथियों, 

नमस्कार।
प्रधानमंत्री ज्यू, 

तपाई ले मेरो हार्दिक स्वागत र सत्कार गर्नुभयो। 

यस लाई म हार्दिक आभार व्यक्त गर्द छूँ। 


साथियों,

वैसे तो नेपाल से मेरा बहुत पुराना नाता रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में नेपाल की यह मेरी तीसरी यात्रा है। इससे यह स्पष्ट है कि नेपाल के प्रति, और भारत-नेपाल संबंधों के प्रति, मेरी और मेरी सरकार की प्रतिबद्धता कितनी गहरी है। और चाहे मैं प्रधानमंत्री के रूप में आया हूँ, या फ़िर एक सामान्य नागरिक के रूप में, नेपाल के लोगों ने मुझे हमेशा अपना माना है, और परिवार के सदस्य की तरह मेरा स्वागत किया है। इस अपनेपन के लिए, गर्मजोशी भरे स्वागत-सत्कार और सम्मान के लिए, मैं प्रधानमंत्री श्री ओली जी का, उनकी सरकार का, और नेपाल के लोगों का, ह्रदय से आभार प्रकट करता हूँ। नेपाल के साथ भारत के संबंध भी, दो सरकारों के संबंधों से कहीं ऊपर, इसी प्रकार पारिवारिक हैं, मित्रतापूर्ण हैं, और जन-सामान्य के बीच के आपसी मधुर और गहरे रिश्तों की मज़बूत नींव पर खड़े हैं।


Friends, 

मेरी यह नेपाल - यात्रा एक ऐसे ऐतिहासिक समय में हो रही है, जब नेपाल में federal, (प्रोविन्सिअल), और local, तीनों स्तरों पर चुनावों का सफ़ल आयोजन हो चुका है। नेपाल के इतिहास में यह कालखंड स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। नेपाल की जनता ने आर्थिक और सामाजिक प्रगति और परिवर्तन के लिए, राष्ट्र-निर्माण के लिए, प्रधानमंत्री ओली जी के नेतृत्व और vision में अपना भरोसा जताया है। नेपाल के लोगों द्वारा संघीय, लोकतांत्रिक framework में राष्ट्र-निर्माण और विकास यात्रा के फ़ैसले का मैं अभिनंदन करता हूँ। एक अखंड, समृध और सशक्त नेपाल के लिए सभी नेपाली लोगो की आकांक्षा का भारत समर्थन करता है समावेशी विकास और आर्थिक समृद्धि के आपके प्रयासों की सफ़लता के लिए भारत के सवा सौ करोड़ लोगों की शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

Friends, 

पिछले महीने हमें भारत में प्रधानमंत्री ओली जी का स्वागत करने का अवसर मिला था। हमने दोनों देशों के विकास के लिए हमारे visions पर काफी बातचीत की थी। आज, यह मेरा सौभाग्य है कि मैं उनके साथ नेपाल की राजधानी में खड़ा हूँ। पड़ौस में, संपर्क और मित्रता के लिए भारत के विज़न की झलक मेरी इस यात्रा में मिलती है।
Courtesy: pib.nic.in
For full text: https://goo.gl/2CDZc6

More from this channel