कपिल ने दिल, राजा भोज ने मैच जीता ...

177 views · Published 27 December 2017 · 0:51 · Indexed 27 October 2026

Channel: News Views 360 · 2017 · People & Blogs

Watch on YouTube

एपीएल का रोमांच पूरे चरम पर ,सुपर ओवर में हुआ मैच का फैसला
आष्टा सुभाष ग्राउंड पर चल रहे एपीएल में रोमांच पूरे चरम पर है आज हुए मैच में राजा भोज ने जीएसएम परिवार को सुपर ओवर में शिकस्त दी । एपीएल के मीडिया प्रभारी कमल पांचाल ने बताया कि आज राजा भोज ने ट्रोस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुऐ पंकज मालवीय के ताबड़तोड़ 46 रनों की बदौलत 181 रनों का पहाड़ खड़ा किया 181 रनों का पीछा करने उतरी जीएसएम परिवार के कपिल सोनी की धुंआधार 84 रनों की बदौलत मैच को सुपर ओवर में पहुचा दिया राजा भोज को जीएसएम परिवार ने 9 रनों का टारगेट दिया जिसे राजा भोज ने आसानी से प्राप्त कर रोमांचक मैच में जीत दर्ज की।
पंकज मेन ऑफ द मैच ,कपिल ने दिल जीता
46 रनों की पारी खेलने वाले राजा भोज के बल्लेबाज पंकज मालवीय को मेन ऑफ द मैच  पुरस्कार से नवाजा गया और 84 रनों की आतिशी पारी खेल कर भी अपनी टीम को नही दिलवा पाये कपिल ने अपनी पारी से मैदान पर मौजूद सभी दर्शकों का दिल जीत लिया

More from this channel