Seacod Capsules review Code liver oil Benefits कॉड लिवर ऑयल के फायदे

632 views · Published 8 May 2018 · 3:31 · Indexed 25 October 2026

Channel: Medicine Reviews · 2018 · Science & Technology

Watch on YouTube

Seacod Capsules review Code liver oil Benefits कॉड लिवर ऑयल के फायदे
कॉड लीवर ऑयल, अटलांटिक कॉड फिश के लीवर से निकला हुआ पीले रंग का ऑयल होता है जो आमतौर पर बाज़ार में कैप्सूल के रूप में मिलता है। इसके फायदों को देखते हुए छोटे बच्चों से लेकर वयस्कों तक को इस कैप्सूल का सेवन ज़रूर करना चाहिये। इस आर्टिकल में हम आपको इस ऑयल के कुछ ख़ास फायदों के बारे में बता रहे हैं।
विटामिन डी का मुख्य स्रोत: हालांकि विटामिन डी का अधिकतर हिस्सा हम सूरज की रोशनी से ही हासिल कर लेते हैं लेकिन अगर आप ये हासिल नहीं कर पा रहे हैं तो शरीर में विटामिन डी की कमी से कई गंभीर रोग हो सकते हैं। इसलिए आप इन कैप्सूल का सेवन करें। इसमें विटामिन डी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।
हड्डियों की मजबूती : इस कैप्सूल में विटामिन डी और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होती है जिस वजह से इसके नियमित सेवन से आपकी हड्डियाँ मजबूत हो जाती हैं। इसके लिए रोजाना कॉड लीवर ऑयल के दो कैप्सूल का सेवन करें।
आंखों को सुरक्षा : पूरी दुनिया में ग्लूकोमा की वजह से आंखों की रोशनी खो देने वाले मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है। अगर आप कॉड लीवर ऑयल का नियमित सेवन करते हैं तो इससे आपको ज़रूरी मात्रा में विटामिन ए और ओमेगा-3 फैटी एसिड मिल जाता है जो आंखों में होने वाली बीमारियों से हमारा बचाव करते हैं
कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य के लिए बेहतर : कई शोध में इस बात की पुष्टि हुई है कि कॉड लीवर ऑयल दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। ऐसे में इस फिश ऑयल के सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी कम हो जाता है।
मेंटल डिसऑर्डर से बचाव : आर्काइव ऑफ़ जनरल साइकाइट्री में प्रकाशित शोध के अनुसार कॉड लीवर ऑयल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आपको सायकोसिस और स्किज़ोफ्रेनिया जैसी मानसिक बीमारियों से बचाता है। #onlinemedicine,#medicine,#ayurveda,#ayurved ,#Ayurvedic Instagram id vijaylahore4262 
https://www.facebook.com/AllMedicineReview
https://www.onlinemedicinereview.com

More from this channel