Tikamgarh News: 105 लीटर हाथभट्टी कच्ची शराब पकडी "NewsViews360"

753 views · Published 11 September 2018 · 1:01 · Indexed 18 October 2026

Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation

Watch on YouTube

आबकारी विभाग ने 60000 रूपये की कच्ची शराब के साथ चार आरोपियों को पकड़ा... :- टीकमगढ़ विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए टीकमगढ़ कलेक्टर अभिजीत अग्रवाल द्वारा दिये गए निर्देश के अनुक्रम में जिला आबकारी अधिकारी संजय गुप्ता के आदेशानुसार एडिओ राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर आबकारी उप निरीक्षक वृत निवाडी सियाराम चौधरी ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कछियाखेरा कबूतरा डेरा थाना सि़मरा में छापामार कार्रवाई कर 105 लीटर हाथभट्टी  कच्ची शराब पकडी, मौके से शराब बनाने का सामान एवं 2000 किग्रा महुआ लहान जब्त कर मौके पर ही नष्ट किया गया । जिसकी कुल कीमत 60000 रूपये है। 04 आरोपियों  श्रीदेवी कबूतरा, तनुजा कबूतरा, रीना कबूतरा, ममता कबूतरा को शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया । आरोपियों पर आबकारी एक्ट की धारा 34 का प्रकरण दर्ज किया । कार्रवाई में सियाराम चौधरी के साथ मुख्य आरक्षक मानसिंह, आरक्षक हरप्रसाद , सीताराम सिंह, वीरेंद्र विश्वकर्मा,नगर सैनिक    राजकुमार, उमेश, ओमप्रकाश एवं जयसिंह यादव साथ में रहे ।

More from this channel