UP समेत 5 राज्यों में आज से intra state e way bill की शुरुआत || National Voice

215 views · Published 15 April 2018 · 2:37 · Indexed 30 October 2026

Channel: National Voice · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

राज्यों के भीतर माल के आवाजाही के लिए इंट्रा स्‍टेट ई-वे बिल की व्यवस्था आज से पांच राज्यों यानि उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात और केरल शुरू हो गई है. आपको बता दें कि सरकार ने एक राज्य से दूसरे राज्य में 50 हज़ार रुपए से ज्यादा के सामान को लाने- ले जाने के लिए एक अप्रैल से इलेक्ट्रॉनिक वे या ई-वे बिल प्रणाली को लागू किया है। यह बिल 1 से 15 दिन तक मान्य होगा। बिल की वैधता उत्पाद ले जाने की दूरी के आधार पर तय होगी। मिसाल के तौर पर 100 किलोमीटर तक की दूरी के लिए 1 दिन का ई-बिल बनेगा, जबकि 1 हज़ार किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए 15 दिन का ई-बिल बनेगा. सरकार के अनुसार ई-वे बिल से माल का आवागमन आसान हो जाएगा। दरअसल ई-वे बिल एक तरह का परमिट है जो यह बताता है कि तय कीमत का माल पूरी तरह से कर चुकाने के बाद एक जगह से दूसरे जगह पर कानूनी तरीके से परिवहन किया जा रहा है। ख़ास बात यह है कि इस बिल का उपयोग सिर्फ एक बार ही हो सकेगा। अगर बिल में कोई गलती हुई तो, उसमें कोई सुधार नहीं हो सकेगा और पहले बिल को रद्द कर दूसरा बिल बनाना पड़ेगा.। इस ई वे बिल से सामान के परिवहन से टैक्स चोरी की सम्भावना कम रहेगी। 

About Channel

The National Voice, Hindi language channel aims to cut through the chaos and offers news to the upwardly mobile Indian middle class in an interesting, engaging and interactive manner without any exaggeration or shrillness attached to it. The language is simple yet subtle. We are in the business of communication and we believe all communication should be direct.
-----------------------------------
Subscribe National Voice: https://bit.ly/2HnXheV 

You can also visit us at: 
http://nationalvoice.in/default.aspx 

Like us on Facebook:
https://www.facebook.com/NationalVoic...

Follow us on Twitter: 
https://twitter.com/@_NationalVoice

More from this channel