'Mann ki Baat' PM Narendra Modi speaks on "women Empowerment"

33 views · Published 28 January 2018 · 2:45 · Indexed 12 November 2026

Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

'मन की बात' में बोले पीएम मोदी एक बेटी 10 बेटों के बराबर है
मन की बात: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, अब नारी नेतृत्‍व कर रही हैं
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से रेडियो के माध्यम से 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया और इतिहास में पहली बार 10 देशों के मुखिया इस समारोह में उपस्थित हुए. मेरे प्यारे देशवासियो, मैं आज श्रीमान प्रकाश त्रिपाठी ने नरेंद्र मोदी एप पर एक लम्बी चिट्ठी लिखी है. उन्‍होंने कहा कि आज हम बेटी बचाओ बेटी पढाओ की बात करते हैं लेकिन सदियों पहले हमारे शास्त्रों में, स्कन्द-पुराण में कहा गया है कि एक बेटी दस बेटों के बराबर है. उन्‍होंने कहा कि यह अत्यंत दुःख की बात है कि हमने कल्‍पना चावला को इतनी कम उम्र में खो दिया लेकिन वह पूरे विश्व में, ख़ासकर भारत की हज़ारों लड़कियों को यह संदेश दिया कि नारी-शक्ति के लिए कोई सीमा नहीं है. उन्‍होंने कहा कि अब नारी नेतृत्‍व कर रही हैं और इसके कई उदाहरण भी उन्‍होंने दिए. 'मन की बात' कार्यक्रम की 40वीं कड़ी के साथ यह इस साल का उनका पहला कार्यक्रम हैै.

More from this channel