"आज की खबर" राकेश त्रिपाठी के साथ

103 views · Published 27 November 2017 · 3:07 · Indexed 30 October 2026

Channel: SwenToday · 2017 · News & Politics

Watch on YouTube

अरुण शौरी ने कहा है कि वो पिछले 40 बरस से भारतीय राजनीति को बड़े करीब से
देख रहे हैं और उनकी राय में “ इस वक्त का पीएमओ अब तक का सबसे कमज़ोर
प्राइम मिनिस्टर्स ऑफिस है..और ऐसा इसलिए है क्योंकि पीएमओ में टॉप पर बैठे हुए
लोग बहुत इनसिक्योर्ड महसूस करते हैं।” शौरी ने आगे वजह बताई और कहा कि
मोदी को ये पता है कि उन्होंने विकास के जो वादे किए हैं, वो पूरे नहीं होने वाले,
लिहाज़ा वो वही करेंगे , जिसमें वो प्रवीण हैं, यानी लोगों को बांटो और राज करो।
ये कहना है अरुण शौरी का।
लेकिन अरूण शौरी ऐसा क्यों कह रहे हैं....समझना ज़रूरी है।
किसी बहस में पराजित होने का सबसे आसान तरीका यह है कि विचार की बजाय व्यक्ति
पर हमला किया जाए। इसमें बौद्धिक आलस्य की बू आती है। मोदी के खिलाफ अपने क्रोध
में, शौरी को शायद उनके आरोपों में तर्कसंगत असंगति का एहसास नहीं हुआ।

शौरी वाजपेयी के कैबिनेट में काबिल लोगों में से एक थे. उन पर दूसरी पीढ़ी के आर्थिक
सुधारों को लागू करने की जिम्मेदारी थी। अपनी बौद्धिकता और अनुभव के साथ, शौरी
आलोचनाओं में भी एक मार्गदर्शक हो सकते थे। इसलिए उन्हें शुद्ध निजी हमलों में शामिल
होते देखना दोहरा पीड़ादायक है, और वास्तव में ये मोदी को कम करके आंकना है.
शायद इसकी वजह ये भी हो सकती है कि यशवंत सिन्हा हों, शत्रुघ्न सिन्हा हों या अरुण
शौरी हों, मोदी की टीम में नहीं गिने गए। तीन साल बीत जाने के बाद भी इन तीनों में से
किसी को भी कोई ज़िम्मेदारी नहीं दी गई है। साफ है, ये कुंठा है, जो अपनी अनदेखी से
उपज रही है।

और अब पाकिस्तान की बात। पाकिस्तान के एटमी हथियार साउथ एशिया के
लिए बहुत बड़ा खतरा है और इनकी वजह से साधारण जंग भी एटमी जंग में
तब्दील हो सकती है। एक अमेरिकी थिंक टैंक एटलांटिक काउंसिल की रिपोर्ट में
यह चेतावनी दी गई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले भी एक रिपोर्ट में यही बात
कही गई थी। इस रिपोर्ट में तो यहां तक कहा गया था कि पाकिस्तान के एटमी
हथियारों तक आतंकी गुटों की पहुंच मुमकिन हो सकती है।
 
- रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के एटमी हथियार पूरे इलाके की सेफ्टी और
सिक्युरिटी के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। इसकी वजह ये है कि अगर
कन्वेंशनल वॉर (पारंपरिक जंग) भी होती है तो इन हथियारों की वजह से वो
न्यूक्लियर वॉर में तब्दील हो सकती है।
- अमेरिकी थिंक टैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में कट्टरपंथी,
आतंकी और नॉन स्टेट एक्टर्स भी बहुत बड़ा खतरा हैं।
पाकिस्तान के हालात ऐसे हैं कि उनसे लगता है कि पाकिस्तान के एटमी
हथियार चोरी भी हो सकते हैं। और अगर किसी आतंकी संगठन के हाथ पड़े तो
मुश्किल खड़ी हो सकती है।

More from this channel