Guru Purnima, गुरु पूर्णिमा का धार्मिक व सामाजिक महत्त्व और व्रत, पूजन विधि
2,176 views · Published 22 July 2013 · 22:48 · Indexed 22 October 2026
Channel: Astro Vastu Remedies · 2013 · Science & Technology
आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। हिंदू धर्म में इस पूर्णिमा का विशेष महत्व है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के अवतार वेद व्यासजी का जन्म हुआ था। इन्होंने महाभारत आदि कई महान ग्रंथों की रचना की। कौरव, पाण्डव आदि सभी इन्हें गुरु मानते थे इसलिए आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा व व्यास पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन गुरु की पूजा कर सम्मान करने की परंपरा प्रचलित है। हिंदू धर्म में गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ माना गया है क्योंकि गुरु ही अपने शिष्यों को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तथा जीवन की कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार करता है इसलिए यह कहा गया है- गुरुब्र्रह्मा गुरुर्विष्णु र्गुरुर्देवो महेश्वर:। गुरु: साक्षात्परं ब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नम:।। अर्थात- गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है और गुरु ही भगवान शंकर है। गुरु ही साक्षात परब्रह्म है। ऐसे गुरु को मैं प्रणाम करता हूं। गुरु पूर्णिमा अर्थात सद्गुरु के पूजन का पर्व। गुरु की पूजा, गुरु का आदर किसी व्यक्ति की पूजा नहीं है अपितु गुरु के देह के अंदर जो विदेही आत्मा है, परब्रह्म परमात्मा है उसका आदर है, ज्ञान का आदर है, ज्ञान का पूजन है, ब्रह्मज्ञान का पूजन है।
More from this channel
-
1:11
Importance n Impacts Of Solar Eclips n Its Remadies by Celebrity Astrologer.
-
0:30
Importance Of " Lohri " By Celebrity Astrologer n Vastu consultant Pt. Vaibhava
-
3:14
Astrology tips By Celebrity Astrologer Pt. Vaibhava Nath Sharma
-
3:59
Get Wealthy Through Astrology Tips By Celebrity Astrologer Pt. Vaibhava nath Sharma
-
3:35
Horoscope and Daily Astrology By Pt. vaibhava Nath Sharma,Celebrity Astrologer & Vastu Consultant.
-
2:08
Daily Astrology predictions By celebrity Astrologer Pt.Vaibhava Nath Sharma on Sahara Samay.
-
1:19
Astrology By celebrity Astrologer Pt.Vaibhava Nath Sharma
-
0:41
Daily Rashi Pridections by Pt. Vaibhava On Mahua TV