Yogi Govt के One District One Product का राष्ट्रपति Kovind कर रहे हैं प्रोत्साहन || National Voice

174 views · Published 10 August 2018 · 6:45 · Indexed 27 September 2026

Channel: National Voice · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘एक जिला एक उत्पाद ’(ओडीओपी) योजना को प्रोत्साहित करने के मकसद से आयोजित तीन दिवसीय समिट का शुभारम्भ करेंगे।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के कारोबारियों की यह समिट परंपरागत उद्योगों को बढावा देने के साथ एक जिला एक उत्पाद योजना के लिये मील का पत्थर साबित होगी। ओडीओपी योजना इसी साल 25 जनवरी को शुरू की गयी थी।

राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार सुबह 0930 बजे पहुंचेगे और करीब छह घंटे यहां बितायेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ओडीओपी समिट का शुभारम्भ राष्ट्रपति सुबह 1100 बजे करेंगे। शाम 1530 बजे वह दिल्ली लौट जायेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि श्री कोविंद वायुसेना के विशेष विमान से चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे उतरेंगे जहां से वह राजभवन जायेंगे। राजभवन से राष्ट्रपति का काफिला कार्यक्रम स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के लिये रवाना होगा। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद श्री कोविंद राजभवन वापस आयेंगे और भोजन करने के बाद नई दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगे।

About Channel

The National Voice, Hindi language channel aims to cut through the chaos and offers news to the upwardly mobile Indian middle class in an interesting, engaging and interactive manner without any exaggeration or shrillness attached to it. The language is simple yet subtle. We are in the business of communication and we believe all communication should be direct.
-----------------------------------
Subscribe National Voice: https://www.youtube.com/nationalvoice 

You can also visit us at: 
http://nationalvoice.in/default.aspx 

Like us on Facebook:
https://www.facebook.com/NationalVoice.in/

Follow us on Twitter: 
https://twitter.com/@_NationalVoice

More from this channel