पाकिस्तान की संसद ने इमरान खान को चुना प्रधानमंत्री || National Voice

30 views · Published 18 August 2018 · 1:51 · Indexed 1 November 2026

Channel: National Voice · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

इमरान खान आज पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे....पाकिस्तान की संसद ने शुक्रवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान को प्रधानमंत्री चुन लिया....उन्हें 176 वोट मिले, जबकि बहुमत के लिए 173 सीटों की जरूरत थी....वहीं, उनके विरोध में उतरे पाकिस्तान मुस्लिम लीग के नेता- शहबाज शरीफ को 96 वोट मिले....वहीं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया... 
25 जुलाई को हुए आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ PTI  ने 116 सीटें जीती थीं....लेकिन इमरान समेत कुछ उम्मीदवारों के एक से ज्यादा सीटों पर चुनाव जीतने की वजह से पार्टी को 6 सीटें छोड़नी पड़ीं....चुनाव आयोग ने पीटीआई को 9 सीटें अल्पसंख्यक कोटे की और 33 सीटें महिला कोटे को दीं...उसके पास कुल 152 सीटें हैं और बहुमत के लिए पीटीआई ने कई छोटे दलों से गठबंधन किया....वहीं इमरान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान पहुंचे हैं... 


About Channel

The National Voice, Hindi language channel aims to cut through the chaos and offers news to the upwardly mobile Indian middle class in an interesting, engaging and interactive manner without any exaggeration or shrillness attached to it. The language is simple yet subtle. We are in the business of communication and we believe all communication should be direct.
-----------------------------------
Subscribe National Voice: https://www.youtube.com/nationalvoice 

You can also visit us at: 
http://nationalvoice.in/default.aspx 

Like us on Facebook:
https://www.facebook.com/NationalVoice.in/

Follow us on Twitter: 
https://twitter.com/@_NationalVoice

More from this channel