2011_09_26_bahan rajbala_mpeg4.mp4
374 views · Published 27 September 2011 · 7:09 · Indexed 10 November 2026
Channel: Bharat Swabhiman · 2011 · Nonprofits & Activism
कालाधन व भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करते हुवे बहन राजबाला शहीद हो गयी है | हम अपने ओर से और सम्पूर्ण देशभक्त भारतीयों के ओर से उन को श्रद्धांजलि समर्पित करते हैं | उन का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा | हम अपना सब कुछ दांव पर लगा कर भी 400 लाख करोड़ का कालाधन देश को दिलवाएंगे | भ्रष्टाचार व भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ अंतिम श्वास तक पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे | केंद्र सरकार ने रामलीला मैदान में रावणलीला करके जो पाप किया है, उन के गुनाह को देश कभी माफ़ नहीं करेगा | बहन राजबाला के ह्त्या के लिए जो लोग जिम्मेदार है, सरकार को उन को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए, उन पर ह्त्या का मुकदमा चलाना चाहिए तथा इस के लिए जिम्मेदार लोगो को फांसी की सजा दिलानी चाहिए | केंद्र सरकार के ऊपर, यह बहन राजबाला के ह्त्या, एक बहुत बड़ा कलंक है | राष्ट्रपति, लोकसभा के अध्यक्ष से लेकर के सत्तापक्ष के मुख्य दल के शीर्ष पर महिलाओं के होते हुवे बहन राजबाला पर यह बर्बरतापूर्ण क्रूर अत्याचार बहुत ही शर्मनाक है | बहन राजबाला का बलिदान भारत माता के लिए एक गौरव है | हम सबी देशभक्त भाई बहनों से उन के शहादत को नमन करने के लिए एवं श्रद्धाजलि देने के लिए उनके गाँव भटाना - सोनीपत पहुंचकर उन के अंत्येष्टि में सम्मिलित होने के लिए आह्वान करते हैं | में स्वयं, आचार्य बालकृष्ण जी सहित संघटन के सभी प्रमुख लोग उनकी अंत्येष्टि संस्कार में कल दोपहर २:00 बजे सम्मिलित होंगे | कल 27 सितम्बर, शाम 5:00 बजे को, भारत स्वाभिमान एवं महिला पतंजलि योग समिति एवं संघटन के अन्य सभी लोग सामूहिक श्रद्धांजलि यज्ञ का आयोजन करेंगे | बहन राजबाला के परिवार ने दुःख के इस घड़ी में हिम्मत रखकर एक आदर्श प्रस्तुत किया हैं