Kathor full movie || बैतूल की प्रतिभा फिर दिखेगी रुपहले पर्दे पर "NewsViews360"
3,205 views · Published 13 September 2018 · 2:18 · Indexed 17 October 2026
Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation
बैतूल। जिले के कलाकारों ने समय समय पर अपनी प्रतिभा के दम पर बालीवुड में परचम लहराया है। पिछले वर्ष जहा बैतूल के स्थानीय कलाकारों को लेकर बनाई गई फ़िल्म दुनिया ख़तम हो रही को आल इंडिया लेवल पर रिलीज किया गया था , वही इस वर्ष भी छतीसगढ़ बिलासपुर के निर्माता रवि शुक्ला एवम निर्देशक करण कश्यप ने फिर एक बार जिले के अभिनेताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका बॉलीवुड फिल्म में दिया है। गौरतलब है कि करण कश्यप मूलतः जिले के ही निवासी है,जिन्होंने इससे पूर्व भी अनेक फिल्मों का निर्देशन किया है।आज से आल इंडिया लेवल पर रिलीज़ हो रही फिल्म कठोर में जिले के भीतर अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय अमित कसेरा,शिरीष सोनी के साथ ही सतीश के साहू नजर आएंगे। फ़िल्म में बॉलीवुड के स्थापित सिने सितारे फ़िल्म हैदर-मुबारकां व प्रख्यात टीवी सीरियल शक्तिमान में अभिनय कर चुके ललित परिमहु मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा मुंबई के ही क्राइम पेट्रोल सीरियल फेम अभिषेक पांडे भी सशक्त भूमिका में है। जबकि छत्तीसगढ़ के कलाकार अमित चक्रवर्ती व अखिलेश पांडे भी फ़िल्म में नजर आने वाले है । यह फ़िल्म भारत के अनेक शहरों के साथ ही जिले के मुलताई व बैतूल स्थित टाकिजों में भी दिखाई जाएंगी। फ़िल्म के बारे में निर्माता रवि शुक्ल व निर्देशक करण कश्यप ने बताया कि यह पूरी तरह साफ सुथरी मनोरंजक फ़िल्म है जिसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है। फ़िल्म की कहानी पिता पुत्री के भावनात्मक रिश्तों के इर्दगिर्द घूमती है। जिसमे अंततः एक स्नेही स्वभाव वाले व्यक्ति को कठोर बनने मजबूर होना पड़ता है। बैतूल में 2 मुलताई में 4 शो में होगी रिलीज़ वर्षो से जिले में सिने व्यवसाय से जुड़े विवेक मालवीय ने बताया कि आल इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही फिल्म कठोर कांतिशिवा में कल 15 सितम्बर से 2 शो यानि 12:30 व 3 बजे दिखाई जाएगी। श्री मालवीय ने बताया कि हाल ही में दोबारा बनकर तैयार हुई टाकीज का पुनः शुभारम्भ फ़िल्म कठोर से हो रहा है यह उनके लिए खुशी की बात है कि जिस फ़िल्म से दोबारा शुभारम्भ हो रहा है उसमें जिले की प्रतिभा भी नजर आ रही है जबकि इस फ़िल्म का निर्देशन करने वाले करण कश्यप भी बैतूल के ही है यह दोहरी खुशी की बात है। फ़िल्म के कलाकार अमित कसेरा,शिरीष सोनी,सतीश के साहू ने जिले वासियो से फ़िल्म देखकर उनका हौसलाअफजाई करने की गुजारिश की है।
More from this channel
-
2:09
मेक्डोनाल्ड और CPRL के बीच साझेदारी होगी ख़त्म
-
5:08
बाबा राम रहीम के बारेमे चौका देने वाले तथ्य...
-
3:06
अजय सिंह है spicejet के चेयरपर्सन....
-
3:54
ईमानदारी और अनुशासन के पर्याय है मुंबई के डब्बावाला "NewsViews360"
-
3:14
क्या पर्दे का जादू राजनीती में दिखा पाएंगे कमल हसन?
-
2:08
Newton towards Oscar. know here what is special "NEWSVIEWS360"
-
6:07
RTI Right to information act - सूचना का अधिकार "NEWSVIEWS360"
-
2:58
7 साल के बच्चे ने उड़ाया विमान, बना दुनिया का सबसे कम उम्र का पायलट