Ujjain News : प्राचार्य की अभद्रता छात्रों को ही निष्कासित कर दिया "NewsViews360"
85 views · Published 17 September 2018 · 1:30 · Indexed 10 November 2026
Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation
प्राचार्य की अभद्रता की शिकायत ज्ञानसागर एकेडमी के संचालक को की तो उन्होंने छात्रों को ही निष्कासित कर दिया एंकर -ज्ञानसागर एकेडमी के संचालक की मनमानी के कारण सैकड़ों पालकगण परेषान है लेकिन बच्चों के भविष्य के कारण कोई षिकायत नहीं करता। पिछले दिनों कोई गलती नहीं होने के बावजूद 20 विद्यार्थियों को स्कूल से निष्कासित कर दिया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बच्चों के अभिभावकों ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस पूरे मामले की शि कायत कलेक्टर मनीष सिंह को की गई है। आपने बताया कि 05 सितम्बर को शिक्षक दिवस का कार्यक्रम ज्ञानसागर एकेडमी में आयोजित हुआ था जिसमें छात्र-छात्राओं को मोबाईल लाने की अनुमति दी गई थी इसी दौरान विद्यार्थियों ने सेल्फी ली व कार्यक्रम के फोटो खींचे। यह बात प्राचार्य गीता गर्ग को नागवार गुजरी और उन्होंने दिनांक 11 सितम्बर 2018 को डेढ दर्जन बच्चों को भला-बुरा कहा व निष्कासित कर दिया जब इसकी षिकायत उनके द्वारा स्कूल संचालक महेष थायरानी को की गई तो उन्होंने प्राचार्य की कार्यवाही को सहीं ठहराते हुए कहा कि मैं आपकी कोई मदद नहीं कर सकता। इस मनमानी की षिकायत कलेक्टर व जिला षिक्षा अधिकारी को की गई है तथा डायरेक्टर के खिलाफ नागझिरी थाने में आवेदन दिया गया है। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य द्वारा छात्राओं से आपत्तिजनक बातें की जबकि स्कूल अच्छे संस्कार देने के लिए होते है
More from this channel
-
2:09
मेक्डोनाल्ड और CPRL के बीच साझेदारी होगी ख़त्म
-
5:08
बाबा राम रहीम के बारेमे चौका देने वाले तथ्य...
-
3:06
अजय सिंह है spicejet के चेयरपर्सन....
-
3:54
ईमानदारी और अनुशासन के पर्याय है मुंबई के डब्बावाला "NewsViews360"
-
3:14
क्या पर्दे का जादू राजनीती में दिखा पाएंगे कमल हसन?
-
2:08
Newton towards Oscar. know here what is special "NEWSVIEWS360"
-
6:07
RTI Right to information act - सूचना का अधिकार "NEWSVIEWS360"
-
2:58
7 साल के बच्चे ने उड़ाया विमान, बना दुनिया का सबसे कम उम्र का पायलट