गुजरात विधानसभा चुनाव में दिग्गजों ने डाला वोट

173 views · Published 9 December 2017 · 2:05 · Indexed 26 October 2026

Channel: SwenToday · 2017 · News & Politics

Watch on YouTube

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की 89 सीटे के लिए मतदान जारी है। इस चुनाव में 977 उम्मीदवारों का भाग्य दांव पर लगा है। दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र, व कच्छ में होने वाले इस पहले चरण के मतदान में 2 करोड़ 12 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। वहीं सुबह करीब 9 बजे मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उनके अलावा गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतुभाई वघानी ने भी अपना वोट डाला। मतदान के बाद जीतुभाई ने जीत का दावा करते हुए कहा कि हम राज्य में 150 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता शक्तिसिंह गोहिल से लेकर राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ने भी अपना वोट डाला। इसके अलावा भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने भी अपने मतअधिकार का प्रयोग किया।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनावों में इस बार जनता में भी उत्साह दिख रहा है राज्य में सुबह से ही लंबी लंबी कतारे देखने को मिल रही है। इस बीच कुछ जगह मतदान शुरू होने के साथ ही कई जगहों पर ईवीएम मशीन खराब होना के मामला भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पोरबंदर में 8, अमरैली में 3, राजुला और सावरकुंडला में एक-एक ईवीएम मशीन में खामी होने से करीब एक घंटे तक वोट नहीं डाले जा सके है। हांलाकि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मामला सामने आने के तुरंत बाद ही नई इवीएम मशीने उपलब्ध करा दी है। आपको बता दें कि इस बार गुजरात में पहली बार ईवीएम के साथ-साथ वीवीपीएट यानि वोट वेरिफिकेशन पेपर ऑडिट ट्रेल मशीन का भी उपयोग  किया जा रहा है।

More from this channel