संस्कृति, सिनेमा और प्रतिरोध के स्वर

685 views · Published 4 July 2013 · 22:11 · Indexed 14 November 2026

Channel: NewsClickin · 2013 · Nonprofits & Activism

Watch on YouTube

जन संस्कृति मंच के फिल्म समूह ' द ग्रुप' के संयोजक संजय जोशी ने न्यूज़क्लिक को उनके फिल्मोत्सव 'प्रतिरोध के सिनेमा' के इतिहास, उद्देश्य एवं आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बड़े शहरों में इन्टरनेट और अन्य माध्यमों की उपलब्धता के चलते डोकुमेंट्री एवं विश्वस्तरीय सिनेमा आदि  तक लोगों की पहुँच है इसीलिए उनके 'ग्रुप ' का उद्देश्य इस तरह के सिनेमा को छोटे शहरों एवं गांवों  तक ले जाना है । श्री जोशी ने बताया कि 'प्रतिरोध का सिनेमा' एक परंपरागत फिल्मोत्सव न होकर डॉकुमेंट्री फिल्मों, रंगमंच, गीत आदि माध्यमों के द्वारा देशभर  में भूमि अधिगृहण , कश्मीर विवाद, पर्यावरण एवं लैंगिक असमानता जैसे विभिन्न मुद्दों पर चल रहे जन आन्दोलनों के लिए एक सामूहिक मंच है जो आम मुद्दों पर लोगों को  जागरूक करते हुए एक दूसरे से जोड़ता है ।

More from this channel