31 मार्च को खत्म हो रही है Jio की प्राइम सर्विस, उसके बाद क्या?
2,247 views · Published 25 March 2018 · 1:57 · Indexed 8 November 2026
Channel: CrazyGyaan · 2018 · Science & Technology
देशभर के सभी रिलायंस जियो यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप की वैधता 31 मार्च 2018 को खत्म हो रही है। इस सर्विस को जियो ने पिछले साल फरवरी लॉन्च किया था और इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2017 थी। 99 रुपये देकर कोई भी जियो यूजर्स 1 साल यानी 31 मार्च 2018 तक प्राइम सर्विस की मेंबरशिप ले सकता था। इस सर्विस के लेने के बाद यूजर्स को 1 साल तक कई सेवाएं फ्री में मिलेंगे और समय-समय पर ऑफर भी मिल रहे हैं, लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि 31 मार्च 2018 को प्राइम मेंबरशिप खत्म होने के बाद क्या होने वाला है? वैसे तो कंपनी ने आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि कंपनी प्राइम मेंबरशिप को फिर से शुरू कर सकती है या फिर इसकी वैधता बढ़ा सकती है। यह भी हो सकता है कि नॉन प्राइम यूजर्स को भी कंपनी प्राइम सर्विस दे दे। इसके अलावा कंपनी के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए कहा जा सकता है कि वह नए प्लान पेश कर सकती है या फिर कुछ प्लान को अपडेट कर सकती है। बता दें कि दिसंबर में जारी रिपोर्ट के मुताबिक जियो के पास 160 मिलियन यूजर्स थे और इनमें से 80 फीसदी प्राइम मेंबर्स थे।
More from this channel
-
3:24
Swipe Konnect 4G at Rs 2799: 4G VoLTE/ 5MP/ Extra Rs 200 OFF
-
6:13
BHIM: UPI Payment App by Narendra Modi APK Review ...
-
14:27
How to make a Free website? फ्री में वेबसाइट कैसे बनाते हैं।
-
3:45
Nokia 6 with 5.5-inch 1080p display, 4GB RAM, Android 7.0, fingerprint sensor announced
-
3:11
Reliance jio 4G Volte phone 999
-
5:43
How to remove background of any photo/image
-
10:31
boAt rockerz 400 super bass Best & Budget Bluetooth Headphone
-
4:36
How to transparent any picture/image/photo [Easy mathod] Hindi