कांग्रेस के बाद अब बीजेपी शासित राज्यों ने भी शुरू की कर्ज माफी

26 views · Published 19 December 2018 · 49:09 · Indexed 1 November 2026

Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की नई सरकारों द्वारा किसानों की कर्ज माफी का असर अब देश के बीजेपी शासित राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। गुजरात सरकार ने किसानों के 650 करोड़ रुपये का बिजली बिल माफ कर दिया है। इसका फायदा 6 लाख 22 हजार किसानों और गरीबों को मिलेगा। उधर असम में भी किसानों के लिए कर्जमाफी की घोषणा की गई है। किसानों को अधिकतम 25 हजार रुपये तक की कर्जमाफी का ऐलान किया गया है। इस फैसले से आठ लाख किसानों को फायदा होगा। 
बीजेपी के इस फैसले पर कांग्रेस ने गुजरात सरकार पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगया है। कांग्रेस का कहना है कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार अगर किसान का कर्ज माफ कर सकती है तो गुजरात की विजय रुपानी सरकार ये कदम क्यों नहीं उठाती है।

Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542, AIRTEL-328, DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320).

Subscribe to APN! https://www.youtube.com/apnnewsindia
Do share your comments/opinions here or on -
http://twitter.com/APNNewsIndia
http://facebook.com/APNNewsIndia
Website: http://www.apnlive.com/

#APNNews #APNNewsChannel #APNLive

More from this channel