India Legal Show : SC/ST Act and Future Course of Reservation
104 views · Published 7 April 2018 · 56:52 · Indexed 18 November 2026
Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics
इस हफ्ते देश ने सड़कों पर दलितों का आक्रोश देख सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद दलित सड़कों पर उतरे। इस प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 9 लोग मारे गये और कई घायल हो गये। लेकिन इस प्रदर्शन ने कई सवाल भी खड़े कर दिये हैं। दलितों के हितैषी दिखने में कोई पीछे ना रहे जाए इसी चिंता में हर पार्टी लगी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दलितों को अभी तक सिर्फ वोट बैंक ही समझा जा रहा है या वाकई उनको समाज की मुख्यधारा में शामिल करने की कोशिश हो रही है। दलितों के इस आंदोलन ने एक बात और साफ कर दी है कि उऩकी चिंता सिर्फ अनुसूचित जाति औऱ जनजाति कानून और उसमें बदलाव तक ही सीमित नहीं है। उऩको राजनीति की भविष्य की दिशा भी दिखने लगी है जिसमें आरक्षण सबसे ऊपर है। दलितों को लगता है कि समाज में बराबरी का दर्जा हासिल करने के लिए आरक्षण एक मुफीद तरीका है लेकिन जिस तरह से कानूनों में बदलाव हो रहा है और सत्ता पक्ष और उससे जुड़े संगठन आरक्षण को लेकर बयान देते रहे हैं उससे ये चिंता वाजिब भी नजर आती है। तो क्या वाकई भविष्य में आरक्षण के मुद्दे पर टकराव बढ़ेगा और क्या वाकई इसे खत्म करने की राय और माहौल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है? इंडिया लीगल में आज चर्चा इसी मुद्दे पर। Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542,DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320). Subscribe to APN! https://www.youtube.com/apnnewsindia Do share your comments/opinions here or on - http://twitter.com/APNNewsIndia http://facebook.com/APNNewsIndia Website: http://www.apnlive.com/