मजबूत मोदी को मात देने के लिए विपक्ष में दोस्ती! Watch मुद्दा with our Guest panel as of 05/03/2018

49 views · Published 5 March 2018 · 56:22 · Indexed 10 November 2026

Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

वीओ 
पूर्वोत्तर में बीजेपी को मिली सफळता से बीजेपी उत्साहित है। जिस त्रिपुरा में बीते 25 साल में बीजेपी का खाता तक नहीं खुला था, वहां उसने 2018 के विधानसभा चुनावों में 51 सीटों पर सत्तारूढ़ सीपीएम को चुनौती दी थी जिसमें उसे 35 सीटों पर विजय मिली  जबकि 8 सीटों पर उसकी सहयोगी इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा ने जीत दर्ज की । वहीं नगालैंड में बीजेपी गठबंधन सरकार बनाएगा जबकि मेघालय में केवल दो सीटें जीतने के बाद भी बीजपी चुनाव में अभर कर आयी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को सत्ता से दूर रखा और एनपीपी,  UDP और हिल स्टेट पीपलस डेमोक्रैटिक पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है।  
2019 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम जैसे अहम राज्यों में चुनाव होने हैं। कर्नाटक में तो कांग्रेस की सरकार है लेकिन राजस्थान, मध्य प्रदेश औऱ छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार है। ऐसे में उसे एंटी इंकंबेंसी फैक्टर या सत्ता विरोधी लहर का भी सामना करना पड़ेगा। लेकिन अगर संगठन में जोश खरोश हो तो लोगों को समझा कर हवा के रुख को अपनी तरफ मोड़ने में आसानी होती है।  ऐसे में पूर्वोत्तर राज्यों के चुनावी नतीजों से उत्साहित बीजेपी पूरे जोश के साथ कांग्रेस के मुकाबले मैदान में उतरेगी। बीजेपी अब और हमलावर होकर कांग्रेस पर निशाना साधेगी। त्रिपुरा में बीजेपी की जीत सिर्फ संख्याबल की जीत नहीं है बल्कि एक विचारधारा की भी जीत है।
तीन राज्यों के चुनावी नतीजों ने ये भी साबित कर दिया है कि आज केंद्र में एक मजबूत सरकार है जिसका मुखिया दमदार अंदाज में अपनी बात को रखने के साथ आम लोगों को सोचने पर विवश करता है कि आज देश की राजनीति में उनके दल से बेहतर न तो किसी के पास सोच है न ही कोई कार्ययोजना।
लेकिन चुनानों में मिल रही कामयाबियों से बीजेपी और पीएम मोदी की जिम्मेदारियां भी बढ़ रहीं हैं। अगर देश की जनता प्रधानमंत्री और उनकी बीजेपी में विश्वास जता रही है तो उसे कई उम्मीदें भी हैं। देश में हर रोज सामने आ रहे बैंक घोटालों से सरकार की छवि खराब हो रही है। तो वहीं दूसरी ओर आर्थिक मोर्चे पर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। 
पीएम मोदी औऱ बीजेपी को लगातार मिल रही जीत से परेशान विपक्ष बीजेपी के खिलाफ लामबंद होने की कोशिश कर रहा है। मोदी लहर को रोकने के लिए विपक्ष उत्तर से दक्षिण तक एकजुट होने की कोशिश में जुटा है. ताजा उदाहरण सपा-बीएसपी का है। गोरखपुर और फूलपुर में 11 मार्च को होने वाले चुनाव से पहले यूपी में अखिलेश यादव और मायावती ने अप्रत्यक्ष रूप से हाथ मिला लिया है। मायावती ने सपा के साथ गठबंधन पर इंकार किया लेकिन साफ-साफ कहा कि बीजेपी को हराना है और यही संदेश कार्यकर्ताओं को दिया गया है। 
 दूसरी ओर तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव ने मोदी को हराने के लिए तीसरे मोर्चे की पहल की है. इससे पहले बिहार में एनडीए छोड़कर जीतन राम मांझी का आरजेडी के साथ जाना भी मोदी को हराने की रणनीति का हिस्सा है.

Watch our special program ‘Mudda’ at 2 PM and 10.30 PM, only on APN News 
Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542, AIRTEL-328, DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320).

Subscribe to APN! https://www.youtube.com/channel/UCe3SGLXfMSyYlLvnaID_hJA


Do share your comments/opinions here or on -
Twitter.com/APNNewsIndia
Facebook.com/APNNewsIndia
Website: http://www.apnlive.com/

More from this channel