चीनी क्षेत्र नियंत्रण मुक्त
467 views · Published 5 April 2013 · 2:18 · Indexed 13 October 2026
Channel: DD News · 2013 · News & Politics
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने कल कुछ शर्तों के साथ एक बड़े सुधार के तहत 80,000 करोड़ रुपये के चीनी उद्योग को आंशिक रूप से नियंत्रण मुक्त करने का फैसला किया। इससे चीनी मिलों को खुले बाजार में चीनी बेचने की आजादी मिलेगी। साथ ही मिलों को राशन की दुकानों के लिए सब्सिडी वाली दर पर चीनी आपूर्ति करने के बंधन से भी मुक्त कर दिया गया है। सरकार ने कहा है कि इस फैसले से चीनी की खुदरा कीमतों में इजाफा नहीं होगा। और सरकार खुले बाजार से चीनी को खरीद कर राशन की दुकानों के जरिये सस्ती दरों पर इसकी बिक्री जारी रखेगी।