दिल्ली में छाई धुंध, वायु गुणवत्ता का बुरा हाल
45 views · Published 24 December 2018 · 1:01 · Indexed 30 September 2026
Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर' श्रेणी में जाने के बाद केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों को सलाह दी है कि वे अगले तीन से पांच दिन तक घर से बाहर निकलने से बचे और निजी गाड़ियों के इस्तेमाल से परहेज करें. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में रविवार को साल में दूसरी बार प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा रहा. मौसम संबंधी स्थितियों की वजह से आगामी कुछ दिनों तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर' श्रेणी में बनी रह सकती है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े बताते हैं कि समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 446 रहा जो ‘गंभीर' श्रेणी में आता है. केंद्र के वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों में यह 471 रहा. पीएम 2.5 के ‘गंभीर एवं आपात' श्रेणी में पहुंचने के मद्देनजर शनिवार को सीपीसीबी नीत कार्यबल ने बैठक की Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542, AIRTEL-328, DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320). Subscribe to APN! https://www.youtube.com/apnnewsindia Do share your comments/opinions here or on - http://twitter.com/APNNewsIndia http://facebook.com/APNNewsIndia Website: http://www.apnlive.com/ #APNNews #APNNewsChannel #APNLive