Sagar News:शास्त्रो के अनुसार यह पर्व भगवान बलराम को समर्पित है "News Views 360"

161 views · Published 1 September 2018 · 2:03 · Indexed 12 November 2026

Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation

Watch on YouTube

श्रवणपूर्णिमा के अवसर पर रक्षाबंधन पर्व के छै दिन बाद हिन्दू धर्म मे मान्यता अनुसार मनाया जाने वाला हरछठ पर्व नगर मे धूमधाम से मनाया गया शास्त्रो के अनुसार यह पर्व भगवान बलराम को समर्पित है इसलिये इस दिन को बलराम जंयति के नाम से जाना जाता है भारत के अन्य राज्यों अपेक्षा इस त्यौहारों का पूर्व उत्तर प्रदेश मे बिषेश तौर पर मनाया जाता है यह व्रत स्त्रियां अपने संतान की लंबी आयु के लिए करती है जिन स्त्रियो के यहाँ बेटा होता है वही इसका पू जन करती है स्त्रियाँ पूजन के समय कुश के पेड़ में गाँठ बाँधती है इसके लिये स्त्रियाँ कुश लगे हुये स्थान पर जाती है अथवा घर में ही किसी स्थान या गमले में कुश लगाकर गाँठ बाँधती है इस व्रत-पूजन में हर सामग्री में छह की संख्या का अधिक महत्व है जैसे- भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष का छठवां दिन, छह प्रकार का भाजी, छह प्रकार का अन्नवाला प्रसाद तथा छह कहानी की कथा कह यह व्रत पूजन कर हलषष्ठी माता की पूजा की जाती है ऎसी मान्यता है की बलराम जी का मुख्य शस्त्र हल है इसलिये इस व्रत को हलषष्ठी भी कहते हैं इस व्रत में हल से जुते हुए अनाज व सब्जियों का सेवन नहीं किया जाता है।इसलिए महिलाएं इस दिन तालाब में उगे पसही/तिन्नी का चावल/पचहर के चावल खाकर व्रत रखती हैं। इस व्रत में गाय का दूध व दही इस्तेमाल में नहीं लाया जाता है इस दिन महिलाएं भैंस का दूध ,घी व दही इस्तेमाल करती है इस व्रत में महुआ के दातुन से दाँत साफ किया जाता है हरछठ में झरबेरी, कास (कुश) और पलास तीनों की एक-एक डालियाँ एक साथ बँधी होती है जमीन को लीपकर वहाँ पर चौक बनाया जाता है उसके बाद हरछ्ठ को वहीं पर लगा देते हैं सबसे पहले कच्चे जनेउ का सूत हरछठ को पहनाते हैं और विधि विधान से पूजन कर पुत्र की लंबी आयु की कामना के साथ परिवार की खुशहाली के लिए हरछठ माता से कामना कर व्रत पूर्ण होता है। कैमरामैन संजय तिवारी के साथ अमित मिश्रा की रिपोर्ट

More from this channel