पटेलों के लिए बीजेपी ने बनाई ये खास रणनीति
1,397 views · Published 2 December 2017 · 2:16 · Indexed 22 October 2026
Channel: SwenToday · 2017 · News & Politics
गुजरात चुनाव में जातिगत समीकरण 1975 से ही रहे है , 2002 के बाद भले ही धार्मिक ध्रुवीकरण ज्यादा हुआ हो लेकिन पटेल हमेशा से राजनीति का केंद्र रहे है अब तक गुजरात में 6 बार पटेल मुख्यमंत्री बन चुके है ..इस बार के गुजरात चुनाव में भी पटेलों का दबदबा है ..कांग्रेस की नजरें सबसे ज्यादा पटेल वोटबैंक पर बनी हुई है .बीजेपी ने 52 पटेल उम्मीदवारों को मैदान में उतार रखा है इसके अलावा उपमुख्यमंत्री , बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान भी पटेल नेताओं के हाथ में ही है .वैसे तो पटेल बीजेपी का परंपरागत वोटबैंक रहा है लेकिन इस बार पटेलों की नाराजगी ही राज्यभर में एंटीइनकंबेसी का मुख्य कारण है .संभावना ये भी है कि पहले चरण के मतदान से एक दो दिन पहले बीजेपी किसी पटेल को सीएम फेस बना सकती है .लेकिन इसके अलावा बीजेपी ने इस बार पटेल बहुल इलाकों में पटेल नेताओं की एक के बाद एक रैलियां कराने की रणनीति बनाई है .....इस कवायद में केंद्रीय राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने बीते दो दिनों तक सूरत में रहकर भाजपा के लिए बेहद कठिन माने-जाने वाले पाटीदार बाहुल्य विधानसभा सीटों उल्पाड, कामरेज और बराछा में जनसभाओं को संबोधित किया। उनकी सभाओं में कहीं भी समाज की ओर से विरोध के स्वर नहीं दिखाई दिए। जिसे ध्यान में रखते हुए पार्टी की रणनीति सूरत में रूपाला की और सभाएं आयोजित कराने की है.... इसके अलावा पूर्व गृहमंत्री गोवर्धन झड़पीया को जूनागढ़, राघव जी को जामनगर, पूर्व मंत्री मनसुख मंडाविया, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, हीरा भाई सोलंकी और शंभूनाथ कुंडिया को मोर्च पर उतारा है..शम्भू नाथ कुंडिया की एससी की सीटों पर मांग ज्यादा है.तो हीरा भाई सोलंकी को पार्टी की रणनीति कोली पटेलों के बीच घुमाने की है.इसके अलावा रूपाला को पार्टी ने बनासकांठा, कच्छ, पोरबंदर, अमेरेली और जूनागढ़ के इलाकों में भी भेजने का कार्यक्रम बनाया है।
More from this channel
-
0:10
Beware of over Loaded Heavy Vehicle - Keep Distance
-
0:15
Kalka Mandir Crowd on Navratri in Delhi
-
0:09
Delhi Police to set up checkpoints at kalkaji Mandir
-
0:12
Inner Circle At Temple
-
0:11
Navratri is the main festival that is celebrated at this temple
-
0:09
Mahakaleshwar Shiv Temple is situated
-
0:16
Internal Decoration of Mataji Temple
-
0:20
Great Shiv Ling is in Temple