देखिये "मुद्दा" मिशन 2019 के लिए बीजेपी की बढ़ी मुश्किलें !, as of 15/03/2018

278 views · Published 15 March 2018 · 52:24 · Indexed 30 October 2026

Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव ने चौंकाने वाले नतीजे दिए हैं. इन नतीजों के कई मायने निकाले जा रहे हैं और उतने ही स्पष्टीकरण भी दिए जा रहे हैं. यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ कह रहे हैं कि अति आत्मविश्वास के कारण भारतीय जनता पार्टी हार गई. पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का कहना है कि यह विकल्प की जीत है, सामाजिक न्याय की जीत है. सपा और सहयोगी दलों की जीत है. लेकिन जीत की ये समीक्षा सुविधानुसार ही पेश की जा रही है. कहानी इससे कहीं आगे जाती दिख रही है.

उपचुनाव के नतीजों के कई मायने निकाले जा रहें हैं। सपा-बीएसपी गठबंधन ने भले ही गोरखपुर और फूलपूर में जीत दर्ज की हो लेकिन असल में ये सीएम योगी की हार है, प्रधानमंत्री मोदी की हार है..... अभी साल भर पहले की ही तो बात थी कि बीजेपी को यूपी चुनावों में प्रचंड बहुमत मिला था....ऐसे में उसी पार्टी की सरकार के प्रत्याशियों का अपनी जीती हुई सीटों पर चुनाव हारना बीजेपी के लिए बहुत बड़ा झटका है। गोरखपुर योगी की सीट है जो सूबे के मुख्यमंत्री हैं और फूलपुर केशव प्रसाद मौर्य की सीट है जो राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं. इनकी सीटों पर हार पार्टी के लिए किसी और सीट पर होने वाली हार से कहीं बड़ी है.
देखा जाए तो लोगों ने सपा-बीएसपी को जिताने के लिए नहीं, मोदी और योगी को सबक सिखाने के लिए वोट किया है। लोगों को इस तथाकथित मोदी औऱ योगी लहर के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष की तलाश थी औऱ गोरखपुर औऱ फूलपुर  में सपा को बीएसपी के समर्थन ने वह गुंजाइश पैदा कर दी । 
दरअसल  बीजेपी और पीएम मोदी ने जनता को 2014 में जो सपने दिखाए उसके बदले में किए गए कामों की लिस्ट बहुत बौनी है. किसानों, नौजवानों की तकलीफ औऱ बढ़ी है. नोटबंदी और जीएसटी ने काम देने वाले और काम करने वाले, दोनों ही वर्गों की कमर तोड़ दी है. उधर योगीराज में कानून व्यवस्था में कोई सुधार नहीं आया है, बिजली की कमी जारी है, गोरखपुर और दूसरे इलाकों में बच्चों की मौतें ने सबको झकझोड़ दिया है, गड्ढा मुक्त सड़क और सबका विकास के नारे केवल कागजों में सिमट कर रह गए है। 
इस जनादेश में पार्टी की अंदरूनी कलह भी सामने आयी है। हार के बाद प्रेस से बात करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि फूलपुर तो बीजेपी एकबार ही जीती थी, गोरखपुर तो दशकों से बीजेपी का था.....दरअसल ये बयान अपने आप में बहुत कुछ कहता है। 

तो क्या यूपी में बीजेपी के भीतर जारी अंतर्कलह अब खुलकर सामने आ जाएगी। वैसे ये स्थिति केवल यूपी तक सीमीत नहीं है। इस साल बीजेपी शासित तीन राज्यों में होने वाले चुनावों में पार्टी के लिए भीतर चल रही कलह से निपटना सबसे बड़ी चुनौती है। मध्य प्रदेश में कुछ नेता सीएम शिवराज सिंह चौहान  के खिलाफ खुले मंच से बोल रहे हैं.....हाल ही में मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता परशुराम मुद्रल ने शिवराज सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास झूठ बोलने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं है। वो किसानों को किए गए वादे नहीं निभाते हैं। वहीं राजस्थान में वसुंधरा सरकार का दोबारा सत्ता में आना आसान नहीं होगा। राज्य में हाल में हुए उपचुनावों में पार्टी की शर्मनाक हार हुई है। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह सरकार का भी कुछ ऐसा ही हाल है।   
बीजेपी की नैया डगमगाती देख उसके कुछ सहयोगी भी किनारा कर सकते हैं। केंद्र और महाराष्ट्र में सरकार की सहयोगी शिवसेना ने तो कल ही सप-बीएसपी की जीत को सराहा था। शिवसेना नेता संजय राउट ने कहा कि यूपी ने बता दिया है कि हवा बदल रही है।   

उधर बिहार में उपेंद्र कुशवाहा और राम विलास पासवान अगर बीजेपी से अलग हो जाएं तो ये आश्चर्य की बात नहीं होगी। दरअसल जेडीयू के बीजेपी के साथ आने के बाद कुशवाहा और पासवान अपनी सीमित भूमिका को लेकर काफी असहज महसूस कर रहें हैं।  राजनीतिक विश्लेशकों की माने तो सोशल इंजीनियरिंग की दाव-पेंच कहीं न कहीं सीएम नीतीश कुमार के जहन में भी हिलोरें मार रहीं होंगी। लेकिन बीजेपी से अलग होना उनके लिए फिलहाल आसान नहीं होगा। 
उधर मोदी के उत्तराधिकारी बनने की महात्वाकांक्षा रखने वाले योगी अपने ही गढ़ में घुटनों के बल बैठ गए हैं। गोरखपुर से निकलने के बाद न तो गोरखपुर पूरी तरह से योगी के नियंत्रण में रह गया औऱ न ही लखनऊ की गद्दी वो पूरी तरह अपना पाए। महंत योगी पूरी तरह सीएम नहीं बन पाए । 

त्रिपुरा की जीत का गुलाल फीका पड़ने से पहले ही इन उपचुनावों की हार ने बीजेपी को ज़मीन पर पटक दिया है. गुजरात की फीकी जीत के बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश और अब उत्तर प्रदेश, बिहार के उपचुनावों में बीजेपी की हार से मोदी के जादू का तिलिस्म कमज़ोर पड़ता नज़र आ रहा है. कम से कम आम मतदाता तो इसे इसी रूप में देखेगा. कर्नाटक में भी उपचुनाव के इस संदेश को इसी तरह से मतदाता पढ़ेगा. और ऐसा होना मोदी के लिए कतई अच्छा संकेत नहीं है. अगर यह सिलसिला ऐसे ही बढ़ा तो 2019 में अपनी हवा को बनाए रख पाना और 400 प्लस का सपना देखना मोदी के लिए खासा मुश्किल होगा.
शायद इसीलिए बीजेपी सांसद श्तुधन सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है कि भविष्य में पार्टी के हालात ठीक नहीं दिखते हैं. उपचुनाव पर ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि भविष्य का रास्ता पार्टी के लिए बहुत उबड़-खाबड़ है. हालंकि शत्रुघ्न सिन्हा ने उम्मीद जताई कि पार्टी इस मुश्किल की घड़ी से जल्द निकलेगी.  

Watch our special program ‘Mudda’ at 2 PM and 10.30 PM, only on APN News 
Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542, AIRTEL-328, DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320).

Subscribe to APN! https://www.youtube.com/channel/UCe3SGLXfMSyYlLvnaID_hJA


Do share your comments/opinions here or on -
Twitter.com/APNNewsIndia
Facebook.com/APNNewsIndia
Website: http://www.apnlive.com/

More from this channel