JAI MATA DI :- नवरात्रि के तीसरे दिन जानिये कैसे करें बुरी ताक़तों का विनाश
111 views · Published 12 October 2018 · 1:20 · Indexed 6 November 2026
Channel: Daily Diary News · 2018 · News & Politics
वरात्र में तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। माता चंद्रघंटा का रूप बहुत ही सौम्य है। देवी को सुगंध प्रिय है। सिंह पर सवार माता के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्द्धचंद्र है, इसलिए माता को चंद्रघंटा नाम दिया गया है। मां का शरीर सोने के समान कांतिवान है। उनकी दस भुजाएं हैं और दसों भुजाओं में अस्त्र-शस्त्र हैं। देवी के हाथों में कमल, धनुष-बाण, कमंडल, तलवार, त्रिशूल और गदा जैसे अस्त्र धारण किए हुए हैं। इनके कंठ में सफेद पुष्प की माला और रत्नजड़ित मुकुट शीर्ष पर विराजमान है। देवि चंद्रघंटा भक्तों को अभय देने वाली तथा परम कल्याणकारी हैं। इनके रुप और गुणों के अनुसार आज इनकी पूजा की जाएगी। #chandrghantamata #चंद्रघंटा माता