राज्यसभा में पेश होगा तीन तलाक बिल, सरकार के लिए आसान नहीं राह

4,225 views · Published 31 December 2018 · 1:53 · Indexed 1 October 2026

Channel: NDTV India · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

विवादित तीन तलाक विधेयक को विपक्षी दलों का कड़ा विरोध झेलना पड़ सकता है. विपक्ष इसे आगे की जांच के लिए प्रवर समिति में भेजने की अपनी मांग को लेकर लामबंद है. सदन के सभापति एम वेंकैया नायडू के अपनी सास के निधन के कारण सोमवार को सदन में उपस्थित रहने की संभावना नहीं है और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सदन की कार्यवाही के संचालन का जिम्मा संभाल सकते हैं.  कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ऊपरी सदन में इस विधेयक को पेश करेंगे. विधेयक को बृहस्पतिवार को विपक्ष के वॉकआउट के बीच लोकसभा से मंजूरी मिल चुकी है. विधेयक के पक्ष में 245 जबकि विपक्ष में 11 वोट पड़े थे.प्रसाद ने शुक्रवार को दावा किया था कि भले ही राज्यसभा में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए के पास पर्याप्त संख्याबल नहीं हो लेकिन सदन में इस विधेयक को समर्थन मिलेगा.विधेयक को सोमवार को राज्यसभा के विधायी एजेंडे में शामिल किया गया है.

NDTV India is a 24-hour Hindi news channel. NDTV India established its image as one of India's leading credible news channels, and is a preferred channel by an audience which favours high quality programming and news, rather than sensational infotainment.  

NDTV India's popular shows revolve around: news, politics, economy, sports, panel discussions with eminent personalities and noteworthy commentaries.

NDTV इंडिया भारत का सबसे निष्पक्ष और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ चैनल है. NDTV इंडिया पर आप पॉलिटिक्स, बिजनेस, स्पोर्ट्स और बॉलीवुड से जुड़ी ताज़ा ख़बरें देख सकते हैं. सबसे निष्पक्ष और विश्वसनीय लाइव ख़बरों के लिए हमारे साथ बने रहें.

चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/user/ndtvindia
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/NDTVIndia
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/ndtvindia
NDTV Apps डाउनलोड करें : http://www.ndtv.com/page/apps
अन्य वीडियो देखें : https://khabar.ndtv.com/videos

More from this channel