Betul News : 80 लाख रुपए की लागत से बने खेल स्टेडियम "NewsViews360"
177 views · Published 30 September 2018 · 2:30 · Indexed 8 November 2026
Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation
80 लाख रुपए की लागत से बने खेल स्टेडियम का विधायक ने किया लोकार्पण ,बैतूल विधानसभा का एकलौता स्टेडियम है।इनडोर आउटडोर खेलो की सुविधा मौजूद। आठनेर गुनखेड पंचायत में बैतूल रोड पर बने खेल स्टेडियम का लोकार्पण शनिवार को विधायक हेमंत खंडेलवाल ने किया। 80 लाख रूपये की लागत से बने बैतूल विधानसभा के इस इकलौते स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं मौजूद है। आर ई एस विभाग द्वारा बनाए स्टेडियम में बैडमिंटन क्रिकेट एथलेटिक्स सहित आउटडोर इंडोर खेलों की पूरी सुविधाएं मौजूद है । दर्शक दीर्घा भी भी बनाई गई है एक विधानसभा में एक स्टेडियम की योजना के तहत बैतूल विधानसभा में आठनेर की गुनखेड पंचायत मे यह स्टेडियम बनाया गया है। शनिवार को विधायक ने स्टेडियम का लोकार्पण करते हुए कहा कि अब ब्लॉक के खिलाड़ियों को खेल सुविधा के लिए मैदान सहित सभी जरूरी सुविधा एक जगह उपलब्ध हो गई है।स्टेडियम में बडे टूर्नामेंट भी हो सकते हैं। उन्होंने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ओर से और सुविधा उपलब्ध कराने की भी बात की। इस दौरान गांव के सरपंच उपसरपंच सचिव ग्रामीण भाजपा नेता बड़ी संख्या में मौजूद थे। , करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया आठनेर क्षेत्र के दौरे पर आये विधायक हेमंत खंडेलवाल ने शनिवार को ब्लॉक की पंचायतों में करोड़ों रुपए की लागत से स्वीकृत विकास कार्यो का भूमि पूजन, लोकार्पण किया ।विधायक ने बोरपानी पहुंचकर विधायक निधि से स्वीकृत कामो का लोकार्पण भूमिपूजन किया। इसके बाद पांढर्ना पंचायत के ढोढ खेड़ा गांव के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया ।हिवरा सावगी बरखेड और सातनेर पंचायत में सामुदायिक भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए. ।बरखेड़ में भी सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया गया ।ऐनखेड़ा पंचायत में 50 लाख रुपए की लागत से बन रही सड़क का भूमि पूजन करने के बाद टेमुरनी में बिजली सब स्टेशन भी भूमि पूजन विधायक के द्वारा संपन्न कराया गया ।विधायक हेमंत खंडेलवाल ने निर्माण एजेंसियों को समय सीमा मे गुणवत्ता से काम करने की हिदायत दी। विधायक के दौरा कार्यक्रम मे सान्सद ज्योति धुर्वे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत मकोड़े नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर जनपद सदस्य तरुण साकरे कृष्णा गायकी गोलू सोनी सहित भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि ग्रामीण मौजूद रहे।
More from this channel
-
2:09
मेक्डोनाल्ड और CPRL के बीच साझेदारी होगी ख़त्म
-
5:08
बाबा राम रहीम के बारेमे चौका देने वाले तथ्य...
-
3:06
अजय सिंह है spicejet के चेयरपर्सन....
-
3:54
ईमानदारी और अनुशासन के पर्याय है मुंबई के डब्बावाला "NewsViews360"
-
3:14
क्या पर्दे का जादू राजनीती में दिखा पाएंगे कमल हसन?
-
2:08
Newton towards Oscar. know here what is special "NEWSVIEWS360"
-
6:07
RTI Right to information act - सूचना का अधिकार "NEWSVIEWS360"
-
2:58
7 साल के बच्चे ने उड़ाया विमान, बना दुनिया का सबसे कम उम्र का पायलट