तीन देशों के दौरे पर लंदन पहुंचे PM Modi अचानक जर्मनी हुए रवाना || National Voice

77 views · Published 20 April 2018 · 2:07 · Indexed 8 November 2026

Channel: National Voice · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

तीन देशों के दौरे पर लंदन पहुंचे पीएम मोदी के कार्यक्रम में अचानक बदलाव हुआ है....पीएम मोदी लंदन से जर्मनी के लिए रवाना हो गए....इस दौरान भारत की तरफ से ये साफ किया गया कि पीएम मोदी की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी से मुलाकात की कोई संभावना नहीं है....प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए चार दिवसीय यात्रा पर बुधवार को ही ब्रिटेन पहुंचे हैं....जहां समिट के दौरान भारत-पाक प्रधानमंत्रियों के बीच मुलाकात के आसार जताए जा रहे थे...हालांकि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये साफ कर दिया कि पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों के सम्मेलन में पाक शाहिद खाकान अब्बासी से मुलाकात नहीं की और आगे भी किसी तरह की मुलाकात की कोई संभावना नहीं है...जिसके बाद पीएम मोदी समिट में हिस्सा लेने के बाद सीधे जर्मनी के लिए रवाना हो गए..जहां वो जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से मुलाकात करेंगे....आपको बता दें कि भारत-पाक प्रधानमंत्रियों के बीच आखिरी मुलाकात दिसंबर 2015 में हुई थी....जिसके बाद 2016 में पठानकोट एयरबेस पर आतंकवादी हमला और फिर लगातार सीज फायर उल्लंघन और सेना के शिविरों पर आतंकी हमले से दोनों देशों के बीच खटास काफी बढ़ गई...

More from this channel