पैराग्लाइडिंग और केसीसीबैंक में बड़े घोटाले : ऱविन्द्र रवि

1,055 views · Published 16 November 2016 · 4:46 · Indexed 3 October 2026

Channel: DiscoveR HimachaL · 2016 · Music

Watch on YouTube

पालमपुर। कांग्रेस प्रदेश मे भर्ष्टाचार में संलिप्त है। मत्री ही काले धन को एडजस्ट करने में लगे हैं। जल्द ही चार्जीशीट दायर की जाएगी। पूर्व मंंत्री वर्तमान विधायक रविन्ंद्र रवि पालमपुर में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग में बड़ी बड़ी कंपनियों से लेन देन हो रहा है। एक साल में ही करोड़ से ऊपर निकल रहा इनका घोटाला। बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। 75 लाख की घास ही यहां से गायब हो गई है। एक बाथरूम बनवाया था जिसका खर्चा 50 लाख आया था। आज वो बाथरूम बिलिंग मे है ही नहीं। वहीं, मुख्यमंत्री के पीएसओ की बेटी के बैंक में मांगे गए प्रतिशत से कम अंक होने के बावजूद बैंक में नौकरी दी गई। प्रदेश की तमाम जनता के लिए प्रतिशत अंक 55 मांगे गए और इन्हें 45 प्रतिशत होने के बाबजूद ही नौकरी दे दी गई। बैंक परीक्षा में जो नहीं बैठे उन्हें उतरीण दिखाया गया। चंबा में फिर पेड़ कटान हुआ। एक मंत्री अपने विभाग में अपने चहेतों को ही नौकरी दे रहे हैं।

More from this channel