Train travelling becomes costlier

4 views · Published 7 October 2013 · 1:46 · Indexed 2 October 2026

Channel: DD News · 2013 · News & Politics

Watch on YouTube

नकदी की किल्लत से जूझ रहे रेलवे ने इस साल दूसरी बार यात्री किराए में बढ़ोतरी का फैसला किया है। इस दफा यात्री किराया 2 फीसदी बढ़ाया जा रहा है। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और बिजली महंगी होने से रेलवे पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है। किराए में इस बढ़ोतरी से रेलवे 1200 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय बोझ की भरपाई कर पाएगा।

DDNewsOfficial

More from this channel