देखिये श्रीलंका से आई ये शर्मीली नवरंग चिड़िया, दिखने में है बेहद खूबसूरत

1,947 views · Published 20 June 2017 · 1:04 · Indexed 21 September 2026

Channel: Patrika News · 2017 · News & Politics

Watch on YouTube

भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाने वाली खूबसूरत नवरंग देखने में जितनी खूबसूरत होती है, व्यवहार में उतनी ही शर्मिली भी होती है। इसे अक्सर घने पेड़ों की टहनियों में छिप कर रहना पसंद है।

पेड़ों के आसपास रेंगने वाले छोटे-छोटे जीवों तथा टिड्डों का शिकार करने में माहिर नवरंग को इसके आकर्षक विभिन्न रंगों में रंगे शरीर से सहज ही पहचाना जा सकता है। अक्सर इन्हें किचन की फेंकी गई झूठन को भी खाते हुए देखा जा सकता है।

भारत के अलावा यह हिमालय से सटे पाकिस्तानी भूभाग, नेपाल तथा सिक्किम में भी पाई जाती हैं। कर्नाटक के वेस्टर्न घाट इनका निवास है। सर्दियों में ये पक्षी श्रीलंका चले जाते हैं और फिर मौसम आने पर लौट आते हैं।

नवरंग चिड़िया मानसून के मौसम में 4 से 5 अंडे देती है, जिनसे बच्चे निकलते हैं।
http://www.patrika.com

More from this channel