TIKAMGARH NEWS: उद्घाटन मैच रुड़की और कपूरथला पंजाब के बीच खेला गया ..."NEWSVIEWS360"

1,037 views · Published 21 February 2018 · 0:59 · Indexed 4 November 2026

Channel: News Views 360 · 2018 · People & Blogs

Watch on YouTube

आज नगर के गंजी खाने फील्ड पर हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया इस दौरान क्षेत्रीय विधायक केके श्रीवास्तव एवं निवाड़ी विधायक अनिल जैन जिला कलेक्टर अभिजीत अग्रवाल SP कुमार प्रतीक पूर्व नपा अध्यक्ष राकेश गिरी सहित वर्तमान नपा अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गिरी एवं जन प्रति निधि मौजूद रहे 

आयोजित हॉकी टूर्नामेंट के उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा मशाल जलाकर खेल का शुभारंभ कराया साथ ही रास्ट्रीय गान पर तिरंगे को नमन किया गया

आयोजित वीर सिंह जू देव स्मारक एवं माता विजय राजे सिंधिया स्मृति महिला हॉकी टूर्नामेंट मैं उद्घाटन मैच रुड़की और कपूरथला पंजाब के बीच खेला गया जिसमें दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया 

टूर्नामेंट के शुभारंभ पर अतिथियों द्वारा संबोधन के दौरान वीर सिंह जूदेव एवं माता विजय राजे सिंधिया के जीवन पर प्रकाश डाला साथ ही गंजी मैदान फील्ड की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय टीमो के खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है और हॉकी खेल के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद्र भी इस मैदान पर अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं हॉकी खेल के लिए पहचाने जाने वाले टीकमगढ़ जिले के खेल प्रेमी दर्शकों द्वारा मैदान पर पहुंचकर खेल का भरपूर आनंद लिया

More from this channel