26 नवंबर से मिशन गुजरात पर मोदी, पूरी टीम मैदान में

407 views · Published 24 November 2017 · 2:05 · Indexed 6 November 2026

Channel: SwenToday · 2017 · News & Politics

Watch on YouTube

गुजरात चुनाव में बीजेपी ने 150 प्लस का टारगेट ले रखा है तो सीधी सी बात है कि पार्टी को ये लक्ष्य पूरा करने के लिए पुरजोर ताकत लगानी पड़ेगी..... पहले चरण की वोटिंग नौ दिसंबर को होनी है और चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. पीएम नरेंद्र मोदी, 50 मंत्री समेत कई वरिष्‍ठ नेता 26 नवंबर से प्रचार अभियान शुरू करेंगे. .....बीजेपी के नेता और मंत्री 26 और 27 नवंबर को पूरे राज्य में जनसभाएं और जनसंपर्क करेंगे. गुजरात चुनाव में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है और मैदान में स्टार प्रचारकों की फौज खड़ी कर दी है. ....पीएम मोदी 27 नवंबर से गुजरात में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे ... सत्ताईस को पीएम मोदी भुज, जसदण, अमरेली, सूरत में रैली करेंगे. उनत्तीस नवंबर को मोरबी, सोमनाथ, भावनगर और नवसारी में पीएम की जनसभाएं हैं. प्रधानमंत्री गुजरात में चुनाव से पहले लगभग 35 रैलियां कर सकते हैं.....इसी बीच राहुल गांधी भी आज से दो दिन के चुनावी दौरे पर गुजरात पहुंच गए हैं. आज पौरबंदर और अहमदाबाद के बाद शनिवार को राहुल के गांधीनगर, अरावली, महिसागर और दाहोद में रैली करेंगे....गुजरात विधानसभा के लिए नौ दिसम्बर को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव में 1703 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. पहले चरण में 89 सीटों पर चुनाव होना है. सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 19 जिले में प्रथम चरण में चुनाव हो रहा है.

More from this channel