Sagar News: महिला पंचायत अध्यक्ष कमला यादव की दबंगई "NewsViews360"

3,505 views · Published 10 September 2018 · 2:16 · Indexed 12 November 2026

Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation

Watch on YouTube

सागर जिले की बंडा तहसील के अंतर्गत  नगर पंचायत शाहगढ़ की महिला पंचायत अध्यक्ष कमला यादव की दबंगई आई सामने विगत कई दशकों से रह रहे ग्रामीणों के मकान के आगे बनवाई दुकानें जिला प्रशासन ने भी नही उठाया कोई ठोस कदम 

 दरसल सागर जिले की बंडा विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाली नगर पंचायत शाहगढ़ की अध्यक्ष कमला यादव  से पूरा घटनाक्रम से जुड़ा हुआ है हम आपको बता दें की महिला अध्यक्ष होने के कारण कमला यादव की दबंगई से छेत्रवासी ही नही जिला प्रशासन भी महिला अध्यक्ष की दबंगई के कारण नतमस्तक नजर आता है जनपद अध्यक्ष कमला यादव की दबंगई के कारण पिछले कई वर्षों से रह रहे चार पांच परिवार का निकास बंद करवा दिया जिसकी शिकायत दर्ज कराने पिछले 17 दिनों से कलेक्टर परिसर के पीली कोठी के सामने कमला यादव की शिकायत दर्ज कराने धरने पर बैठे हुए हैं

पीड़ित ग्रामीण महिला..पीड़ित ग्रामीण व्यकक्ति.
पीड़ित ग्रामीण व्यकक्ति ने बताया की हम लोग ग्रामीण पिछले 17 दिनों से अपने ऊपर हूये अत्याचार और अपने ही घरों से बेदखल करने को लेकर न्याय की आसलगा कर सागर कलेक्टर के पास आये हुये थे पर इतने दिन बीत जाने के बाद भी इन ग्रामीण की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। वही जब news views  संवाददाता ने जिला कलेक्टर आलोक कुमार सिंह से इन लाचार ग्रामीणों की समस्या को लेकर चर्चा की तो कलेक्टर ने तत्काल शाहगढ़ एस डी एम को बुला कर मामले की जानकारी लेते हुए कार्यवाही करने की बात कही लेकिन शाहगढ़ एस डी एम तत्काल अनशन कर रहे ग्रामीणों के पास पहुंच कर ठोस कार्यवाही का आश्वासन देकर कुछ ग्रामीणों को साथ लेकर चले गए लेकिन अगले चंद घण्टों के बाद सभी ग्रामीण वापिस धरना स्थल आ गए l
सागर जिले  के कलेक्टर ने बताया की जिस जमीन की बात ग्रामीण और जनपद अध्यक्ष अपनी बात रहे हैं दरसल वो जमीन सरकारी जमीन है कलेक्टर ये बात भी स्वीकार रहे हैं की जो ग्रामीण अनशन पर बैठे हुये है वो ग्रामीण विगत कई सालों से वहां पर रह रहे हैं और जल्द ही इन ग्रामीणों के रहने उचित व्यवस्था की जाएगी पर जनपद अध्यक्ष कमला यादव की दबंगई के चलते पीड़ितों को ना तो न्याय मिल पा रहा है और ना ही संबंधित के खिलाफ उचित कार्यवाही की जा रही है तो वहीं इस मामले में कार्यवाही के नाम पर कलेक्टर भी बचते नजर आ रहे है यहां हम आपको बता दें की इन ग्रामीणों के पास इस जमीन पर रहने के लिये शासन की तरफ से पट्टा दीये हुये है अब ये देखना होगा की जनपद अध्यक्ष कमला यादव की दबंगई किस पर भारी पड़ती नजर आती है सोचने वाली बात है केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जहां एक ओर दलित आदिवासियों के नाम पर ढिंढोरा पीटते आ रहे हैं कि जिस भूमि पर वह रह रहा है उसी का अधिकार है जिसके चलते मकान बनाने के लिए राशि भी दी जाती है वही उक्त गरीब मजदूर अपना घर दोर मजदूरी छोड़ न्याय की तलाश में बैठे हुए हैं परंतु गृह नगर में बैठे सत्ताधारी  दो दो मंत्री एवं सांसद आदि का इस पर ध्यान क्यों नहीं जाता यहां पर तो एक शेर भी फिट होता है इन गरीब मजदूरों को देखते हुए चोर चोर मौसेरे भाई का खेल सामने देखने एवं सुनने को मिलता है l

More from this channel