APN Special Report | 'आयुष्मान' से आस

14 views · Published 7 April 2018 · 21:33 · Indexed 12 November 2026

Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

आज पूरी दुनिया विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रही है लेकिन हमारे देश में स्वास्थ्य सुविधाएं कितनी बदहाल है इसकी पोल देश की तमाम सरकारी अस्पतालें खोल रही है... एक तो इलाज के लिए डॉक्टरों की घोर कमी है उस पर ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए बुनियादी सुविधाएं भी नहीं है...उत्तर से दक्षिण तक और पूरब से पश्चिम तक हर तरफ स्वास्थ्य सुविधाए बदहाल है
हर तरफ बदइंतजामी का आलम है अब आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इस तस्वीर को देखिए... इमरजेंसी के बाहर धूप में बुजुर्ग मां के साथ हाथ में यूरिन बैग और कंधे पर ऑक्सीजन सिलेंडर लिया बेटा एंबुलेंस का इंतजार करता रहा... तेज धूप में बुजर्ग मां की सांस उखड़ने लगी, तो करीब 20 मिनट बाद उन्हें दोबारा इमरजेंसी में भर्ती कराया गया... दरअसल एसएन इमरजेंसी में अंगूरी देवी नाम के मरीज को को उनके बेटे ने सांस फूलने पर भर्ती कराया था... यहां डॉक्टर ने ऑक्सीजन लगाने के बाद वार्ड में शिफ्ट करने के लिए कह दिया... इमरजेंसी में मरीज बढ़ने लगे, पैरामेडिकल स्टाफ ने उन्हें बाहर एंबुलेंस का इंतजार करने के लिए कह दिया... स्टाफ ने अंगूरी देवी के बेटे को यूरिन बैग और ऑक्सीजन सिलेंडर थमा दिया... दोनों लोग बाहर निकल आए... इमरजेंसी से वार्ड में मरीज शिफ्ट करने के लिए एंबुलेंस नहीं थी, ट्रॉमा की एंबुलेंस खड़ी थी लेकिन गेट बंद था... इस बीच अंगूरी देवी की सांस उखड़ने लगी, इसे देख बेटा घबरा गया... इमरजेंसी में अंदर जाकर डॉक्टर और स्टाफ से सांस फूलने की शिकायत की... उन्होंने अनसुना कर दिया, लेकिन बाद में करीब 20 मिनट बाद उन्हें इमरजेंसी में दोबारा भर्ती किया गया गया... ये तस्वीर हमारी स्वास्थ्य सुविधाओं को शर्मसार करने वाली है लेकिन अस्पताल प्रशासन के तर्क मामले पर हमेशा लीपापोती की ही रही है
Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542,DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320).

Subscribe to APN! https://www.youtube.com/apnnewsindia
Do share your comments/opinions here or on -
http://twitter.com/APNNewsIndia
http://facebook.com/APNNewsIndia
Website: http://www.apnlive.com/

More from this channel