"सीजफायर उल्लंघन का सेना और बीएसएफ का करारा जवाब" देखिये " मुद्दा " as of 23/02/2018
62 views · Published 23 February 2018 · 54:54 · Indexed 10 November 2026
Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics
पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन का सेना और बीएसएफ ने करारा जवाब दिया है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे पाक अधिकृत कश्मीर के हाजीपीर सेक्टर में तैनात पाकिस्तानी सैनिकों ने उड़ी सेक्टर के चुरंडा, तिल्लावारी और उसके साथ सटे गांवों और सैन्य चौकियों को निशाना बनाया। साथ ही जिस इलाके में गोलाबारी हुई वह रुस्तम और टीका चौकियों के दायरे में आता है। भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जिसमें तीन से चार पाक सोनिकों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तान के चार पोस्टा भी तबाह किए गए हैं, जहां से वो घुसपैठियों की मदद कर रहा था। गुरूवार को पाकिस्तानी फौज की गोलाबारी के बाद सेना-बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो पाकिस्तानी जवान मारे गए। कश्मीर में बीएसएफ की आईजी ने कहा कि पाकिस्तान नहीं चाहता कि नियंत्रण रेखा और भारतीय इलाकों में शांति का माहौल बना रहे। इसी कारण उसकी सेना लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। Watch our special program ‘Mudda’ at 2 PM and 10.30 PM, only on APN News Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542, AIRTEL-328, DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320). Subscribe to APN! https://www.youtube.com/channel/UCe3SGLXfMSyYlLvnaID_hJA Do share your comments/opinions here or on - Twitter.com/APNNewsIndia Facebook.com/APNNewsIndia Website: http://www.apnlive.com/