BJP को सबसे पुराने सहयोगी की आई याद, खुद मिलने पहुंचे अमित शाह || National Voice

80 views · Published 6 June 2018 · 8:45 · Indexed 1 November 2026

Channel: National Voice · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव 2019 नज़दीक आ रहा है... बीजेपी को अपने सहयोगी दलों की याद आने लगी है। इसे लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। इससे पहले शाह LJP प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविसाल पासवान से मुलाकात कर चुके हैं। बीजेपी का अपने उन सहयोगी दलों से मुलाकात करने का सिलसिला जारी है। जो या तो पार्टी की आलोचना कर रहे हैं ....या उससे मतभेदों को व्यक्त कर रहे हैं। इसका उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनावों से पहले एनडीए गठबंधन को मजबूत करना है। हालांकि शिवसेना के सांसद संजय राउत ने इस पर तंज भी सका। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी को अपने सहयोगियों की याद आने लगी है। गौर करने वाली बात है कि... शिवसेना लगातार सरकार के कामकाज को लेकर विरोध करता रहा है। हाल में पालघर लोकसभा सीट पर भी दोनों पार्टियों ने एक दूसरे के खिलाफ उपचुनाव भी लड़ा। जिसमें बीजेपी की जीत हुई । इसके बाद अमित शाह का चंदीगढ़ जाकर कल अकाली दल के चीफ प्रकाश सिंह बादल से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। बीजेपी ये बात अब समझ गई है। कि अगर 2019 में विपक्ष के गठजोड़ का सामना करना है.... तो इस बार सिर्फ मोदी लहर से काम नहीं चलेगा....अपने सहयोगी दलों को साथ लेकर चलना बेहद ज़रूरी होगा.... 7 जून को पटना में बीजेपी अपने सहयोगी दलों के साथ बैठक भी कर रही है... जिसमें JDU, LJP और RLSP शामिल होंगे। 

About Channel

The National Voice, Hindi language channel aims to cut through the chaos and offers news to the upwardly mobile Indian middle class in an interesting, engaging and interactive manner without any exaggeration or shrillness attached to it. The language is simple yet subtle. We are in the business of communication and we believe all communication should be direct.
-----------------------------------
Subscribe National Voice: https://www.youtube.com/nationalvoice 

You can also visit us at: 
http://nationalvoice.in/default.aspx 

Like us on Facebook:
https://www.facebook.com/NationalVoice.in/

Follow us on Twitter: 
https://twitter.com/@_NationalVoice

More from this channel