Betul News : दिग्विजय सिंह ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप "NewsViews360"

226 views · Published 24 September 2018 · 3:59 · Indexed 22 September 2026

Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation

Watch on YouTube

बैतूल। कांग्रेस के विभिन्न धड़ों में समन्वयक स्थापित करने के लिए यहां आयोजित एकता सम्मेलन भी अपने उद्देश्यों पर खरा नहीं उतर पाया। चाहेसर्किट हाउस में दिग्गी राजा से मिलने पहुंचने का मामला हो या फिर कार्यक्रम स्थल का नजारा हो, हर जगह कांग्रेस में गुटबाजी ही नजर आई।
इसका सीधा असर आने वाले चुनावों में नजर आना तय है। इधर पूर्व
मुख्यमंत्री श्री सिंह ने पत्रकार वार्ता और सम्मेलन में बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखे आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों से एकजुटता के साथ चुनावी समर में उतर जाने का आह्वान किया।
बैतूल में कांग्रेसियों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए प्रदेश
कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष श्री सिंह और समिति के सदस्य 23
सितम्बर की रात को बैतूल पहुंचे। यहां आते ही उन्हें गुटबाजी के दर्शन हो
गए। पार्टी के 2 नेताअों के पक्ष में अलग-अलग नारे लग रहे थे। इस पर
उन्होंने नारे लगा रहे कांग्रेसियों को फटकार भी लगाई। इधर आज सुबह
सर्किट हाउस में भी कुछ इसी तरह के हाल रहे। कांग्रेसी अलग-अलग गुटों में अपने समर्थकों के साथ उनसे मुलाकात करने और शक्ति प्रदर्शन करने पहुंचे।
इसके बाद केसर बाग में आयोजित एकता सम्मेलन में ही पार्टी के नेता अलग-अलग धड़े में बंटे नजर आए। कार्यक्रम के दौरान खासी अव्यवस्था नजर आई। यहां संगत संग पंगत कार्यक्रम हुआ। इससे पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा की और विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने सपाक्स के आंदोलन को भाजपा के द्वारा प्रायोजित
आंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि सपाक्स के संयोजक हीरालाल त्रिवेदी जल्द भाजपा के प्रत्याशी घोषित होंगे। उन्होंने एससीएसटी एक्ट को लेकर कहा
किसंसद कानून बनाने का अधिकार संसद को है। कांग्रेस की सरकार आने के बाद एससीएसटी एक्ट पर जैसा जनमत आदेश करेगा वैसा फैसला लिया जाएगा। प्रदेश में अवैध रेत खनन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और उनके परिवार के लोग शामिल है। पोषण आहार की ई-टेंडरिंग में भी 30 हजार करोड़ का घोटाला होने की संभावना है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि तकनीक का उपयोग करने में भाजपा के लोग बहुत होशियार हैं। इसलिए शक है किये ईवीएम की भी हैकिंग कर सकते हैं। व्यापमं मामले में सीबीआई पर उन्होंने आरोप लगाया किवह सरकार और मुख्यमंत्री को बचाने में लगी हुई है। आईजी माहेश्वरी और दिलीप सोनी ने मुख्यमंत्री के 48 जगह से नाम काटे। सिर्फ मीडिया ही इनको क्लीन चिट देता आया है। व्यपमं मामले में गलत तरीके से जांच की जा रही है। इसमें
सिर्फ हार्ड डिस्क जप्त की गई है, हार्ड ड्राइव की जप्ती नहीं की गई। एसटीएफ द्वारा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को जिन तथ्यों के आधार पर आरोपी बनाया वही तथ्य उमा भारती के भी खिलाफ थे, लेकिन उन्हें आरोपी नही बनाया गया। उन्हें आरोपी बनाना था। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधते हुए सवाल उठाया किचौकीदार अगर चोर हो जाए तो उसे चोर न कहे तो क्या कहे। उन्होंने दावा किया किबोफोर्स सौदे में गड़बड़ी के आज तक कोई प्रमाण नही मिले हैं, लेकिन इन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को चोर कहा था। अब इन्हें चोर कहा जा रहा है तो बुरा क्यों लग रहा है। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया किसारणी पॉवर प्लांट को 2200 से 2300 रुपए टन में डब्ल्यूसीएल से कोयला मिलता था। उसे न लेकर सरकार विदेशी कोयला आयात करवा रही है। छह हजार टन के इस कोयले में भारी कमीशन मिलता है और इस कोयले के कारोबारी उनके निकटतम लोग हैं। प्रदेश सरकार ने ही सा…

More from this channel