Awesome Goverrdhan Puja and Annkut Pujja in Raj Ratan Bihari Temple H D

1,425 views · Published 6 November 2017 · 14:18 · Indexed 29 October 2026

Channel: Rakesh Sharma Bikaner · 2017 · Film & Animation

Watch on YouTube

गोवर्धन पूजा Govardhan puja या अन्नकूट पूजा  Annakootpuja कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन की जाती है। दीपावली के पाँच दिन चलने वाले त्यौहार में धन तेरस , रूप चौदस और दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा या अन्न कूट पूजा का दिन होता है। इसके अगले दिन भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है।
गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पूजा असल में गोवर्धन पर्वत की पूजा है। यह पर्वत बृज में स्थित है। इसे गिर्राज पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्वत को श्री कृष्ण भगवान ने अपनी अंगुली पर उठाकर गांव वालों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। यह पूजा भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति व आराधना का ही एक जरिया है। गोवर्धन पूजा 
वल्लभ सम्प्रदाय ( पुष्टिमार्गी ) , गौड़ीय सम्प्रदाय तथा स्वामीनारायण संप्रदाय के लोगों में इस दिन का विशेष महत्त्व होता है। वैष्णव  मंदिरों में छप्पन भोग बना कर भगवान को भोग लगाया जाता है। जिसमें छप्पन प्रकार खाने की वस्तुएँ बनाई जाती है। यह भोग गोवर्धन पूजा का ही प्रतीक होता है। यह अन्न कूट कहलाता है। भोग लगाने के बाद इसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। हजारों की संख्या में लोग इस प्रसाद को पाने के लिए मंदिर पहुँचते है। इस प्रसाद का एक अलग ही स्वाद होता है।

More from this channel