APN News debate Show 'Special Edition' on 17/12/2017

854 views · Published 17 December 2017 · 49:01 · Indexed 12 November 2026

Channel: APN NEWS · 2017 · News & Politics

Watch on YouTube

Watch our debate Show 'Special Edition' only on Sunday at 7 PM.

गुजरात की जंग में क्या छोटे-क्या बड़े सभी उतरे और धुंआधार, तूफानी प्रचार किया...कांग्रेस ने बीजेपी के 22 वर्षों के शासन को कुशाशन बताकर खुद के सत्तासीन होने के ख्वाब देखे...अमानत पाटीदार के युवा चेहरे हार्दिक पटेल, दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर तक को साधा...ये सब राहुल की सोच का नतीजा रहा है...जिन्होंने दलितों, पटेलों, ओबीसी के साथ-साथ सूबे की बीजेपी सरकार से नाराज खासकर युवा मतदाताओं को साधने की कोशिश की...कांग्रेस को इसमें दोहरा फायदा दिखा...क्योंकि इसमें उसके कैडर और मुसलमान वोट भी मिलने का भरोसा जो ठहरा...इसके लिए गुपचुप मुलाकातें भी हुईं...बात बनी और हार्दिक पटेल, दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर कांग्रेस के चुनावी रथ पर योद्धा की भूमिका में सवार हो गए...कांग्रेस ने गुजरात के युवाओं को अपने पाले में करने के लिए दीपावली बाद राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपने की भी खबरें आम कीं...राहुल इस बार सोनिया की भूमिका में दिखे...जीएसटी, नोटबंदी, सामाजिक सदभाव और बेरोजगारी को लेकर उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमले किये...वहीं पीएम मोदी ने पलटवार करते हुए कहा था कि इन फैसलों से कांग्रेस को सबसे ज्यादा चोट पहुंची है...जीएसटी को राहुल गांधी ने गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए तीखी आलोचना की...इस पर पीएम मोदी ने करारा पलटवार करते हुए इसे ग्रैंड स्टूपिड थॉट करार दिया...गुजरात में राहुल का पूरा चुनावी अभियान, उनकी रणनीति और अहमद पटेल जैसे रणनीतिकारों के इर्द-गिर्द घूमती रही...ऐसे में ये चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित के साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष से अध्यक्ष बने राहुल गांधी का लिटमस टेस्ट भी है...बीजेपी की हार पर पीएम मोदी का कद गिरेगा, अमित शाह के खिलाफ भी आवाजें उठेंगी...फायरब्रांड योगी आदित्यनाथ पर भी सवाल उठेंगे...मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता का गुस्सा तक माना जाएगा...लेकिन बीजेपी जीतेगी तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी पार्टी को एक और करारी हार का सामना करना पड़ेगा...जिससे पार पाना राहुल के लिए बेहद मुश्किल होगा...क्योंकि बीजेपी तब राहुल की असफलता को जमकर प्रचारित करेगी...लेकिन क्या ऐसा होगा...ये जानने के लिए कल तक इंतजार करना होगा कि, गुजरात की जनता के दिलों में कौन बसता है...

Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542, AIRTEL-328, DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320).

Subscribe to APN! https://www.youtube.com/channel/UCe3SGLXfMSyYlLvnaID_hJA

Do share your comments/opinions here or on -
Twitter.com/APNNewsIndia
Facebook.com/APNNewsIndia
Website: http://www.apnlive.com/
Do share your comments/opinions here or on Twitter.com/APNNewsIndia and Facebook.com/APNNewsIndia

More from this channel