TIKAMGARH NEWS: मेडिकल कॉलेज की मांग पर जनता ने की आवाज बुलंद..."NEWSVIEWS360"

451 views · Published 15 February 2018 · 0:50 · Indexed 28 October 2026

Channel: News Views 360 · 2018 · People & Blogs

Watch on YouTube

शहर में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग अब आम जन में जोर पकड़ती जा रही है जिसके चलते आज 15 फरवरी को सिविल लाईन रोड पर स्थित केंद्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद डॉ वीरेंद्र खटीक के निवास के बाहर रोड पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें टीकमगढ़ मेडिकल कॉलेज संघर्ष समिति द्वारा आमजन और नगर वासियों से मेडिकल कॉलेज खोले जाने के लिए मांग पत्र भरवाए  गए। इस दौरान हर वर्ग ने हस्ताक्षर कर मांग पत्र भरे

 हस्ताक्षर अभियान के दौरान शहर के युवा वर्ग छात्र छात्राएं महिलाएं व्यवसाइयों जनप्रतिनिधियों वकीलों सहित हर वर्ग ने मांग पत्र भरकर टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की आवाज को बुलंद करते हुए मांग की है कि टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोला जाए जानकारी में बताते चलें कि 6 फरवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद वीरेंद्र खटीक द्वारा एक पत्र नरेंद्र मोदी को लिखा गया था जिसमें छतरपुर के लिए मेडिकल कॉलेज खोले जाने की सिफारिश की गई थी तब से ही शहर की जनता सहित आमजन द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है
मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग को लेकर आज सांसद जी के निवास के बहार पुलिस द्वारा कड़ा पहरा रखा गया।

 आज के हस्ताक्षर अभियान में मनु , चीनी खान ,स्वप्निल मिश्रा, मनोज, प्रणब जायसवाल, चीकू यादव, अशरफ खान सहित काफी संख्या में युवा वर्ग और आम जन मौजूद रहा...

More from this channel