Unnao Rape Case मामले में DGP और प्रमुख सचिव की Press conference || National Voice
495 views · Published 12 April 2018 · 18:20 · Indexed 23 October 2026
Channel: National Voice · 2018 · News & Politics
उन्नाव गैंगरेप और पीड़ित के पिता की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है...आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया...मीडिया के भारी दबाव के बाद पुलिस ने विधायक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है..। कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ IPC की धारा 363, 366, 376, 506 में माखी थाने में केस दर्ज किया गया है..। वहीं इस मामले में थोड़ी देर में सचिव गृह और डीजीपी संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करेंगे....दरअसल रेप कांड में जारी रिपोर्ट के बाद से यूपी सरकार एक्शन में आ गई है...सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए जांच के लिए केस सीबीआई के सुपुर्द करने का फैसला लिया है...इसके अलावा सरकार ने रेप पीड़िता के परिवार को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है...मामले में दो डॉक्टरों, एक सीओ और एक थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है... इसके अलावा जेल अस्पताल के भी तीन डॉक्टरों पर गाज गिरी है...इनपर पीड़िता के पिता के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप है....दरअसल शासन ने एसआईटी के साथ जेल डीआईजी और उन्नाव जिला प्रशासन से भी रिपोर्ट मांगी थी....और एक साथ तीन रिपोर्ट मिलने के बाद गृह विभाग ने लिया बड़ा फैसला लिया...।
More from this channel
-
4:13
NationalVoice Exclusive talk with Ex CM Akhilesh Yadav
-
46:23
Debate: कर्जमाफी या मज़ाक!
-
49:43
Debate: बुलेट ट्रेन ज़िद या ज़रुरत!
-
49:38
Debate: कैसे पढ़ेंगे कैसे बढ़ेंगे?
-
44:08
DEBATE: देखिये योगी सरकार में शिक्षा का हाल
-
40:09
DEBATE: योगी सरकार में यूपी का हेल्थ कितना सुधरा?
-
40:00
DEBATE: क्या विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर सियासत करना ठीक है?
-
52:24
DEBATE: मोदी की काशी में हल्ला क्यों है?